Etawah News: नोडल अफसर पहुंचे, कोविड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

20210518_155845
Share News

संवाददाता महेश कुमार

इटावा: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को कम करने के लिए और इलाज, जांच आदि की बेहतर व्यवस्था के लिए नामित नोडल अफसर/ अपर मुख्य सचिव हेमंत राव जिले में पहुंचे। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और सुधार के लिए निर्देश दिए। विकास भवन के ऑडिटोरियम में बने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद जांच में तेजी लाने और कंटेनमेंट जोन में और अधिक सख्ती करने का निर्देश दिया। बढ़ते कोरोना के संक्रमण की रफ्तार को कम करने लिए शासन स्तर से हर जिले के लिए नोडल अफसर तैनात किए गए हैं। इटावा जिले के लिए अपर मुख्य सचिव हेमंत राव को नोडल अफसर नामित किया गया है।

Etawah News: Nodal officer arrived, inspected Kovid control room

अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि जो जांच का दायरा है उसे बढ़ाने की जरूरत है। कांटेक्ट ट्रेसिंग भी बढ़ायी जाए। कहा कि कोविड अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिले, आक्सीजन की कमी किसी को न होने पाए, जहां निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया है वहां भी सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल रखी जाएं।

प्रतिदिन की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को दे यह सुनिश्चित किया जाए। गांवों में भी जांच तेज की जाए। जितनी तेजी से जांच होगी उतनी ही तेजी से कोरोना के संक्रमण को कम किया जा सकता है। उन्होने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के दौरान कहा कि किसी भी व्यक्ति का फोन आता है तो उसे तत्काल राहत दिलायी जाए। नोडल अफसर जिले में रहकर यहां बचाव से संबंधित कार्यों में और अधिक सुधार लाने की दिशा में काम कराएंगे। कॉल करने वाले एक-एक व्यक्ति का नाम, पता मोबाइल नंबर सहित नोट किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

You may have missed