Etawah News: आज रात्रि से 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू, रात के आवागमन पर रहेगी पाबंदी

FB_IMG_1618240078455
Share News

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया

इटावा: बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इटावा प्रशासन ने जिले में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। जिले में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कफ्र्यू रहेगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर डीएम श्रुति सिंह ने यह निर्देश दिए हैं। इटावा जनपद में रोजाना कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए डीएम श्रुति सिंह और एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने जिले के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें संक्रमण को रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया गया। इस दौरान अतिआवश्यक कार्यों को छोड़कर सभी गतिविधिया बंद रहेंगी।

Etawah News: Night curfew imposed from tonight, night traffic will be banned

वहीं स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर भी 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। राज्य एवं राजकीय मार्गो पर व्यक्तियों एवं माल आदि का परिवहन, आवश्यक वस्तुओं को लाने ले जाने, नाइट शिफ्ट में सरकारी, अर्द्धसरकारी, कर्मिकों एवं आवश्यक वस्तुओं, सेवाओं से संबंधित निजी कर्मिकों को छूट रहेंगी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टेशन पर आने जाने वालों को बाधित नहीं किया जाएगा। इसके अलावा पंचायत चुनाव में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी छूट दी जाएगी। ताकि चुनाव का कार्य सुचारू रूप से जारी रह सकें।

शादी समारोह वाले घरों की बढ़ेगी परेशानी

नाइट कर्फ्यू के आदेश जारी होते ही शादी समारोह वाले घरों की बैचेनी बढ़ गई। अब शादी वाले घरों के लोग प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी लेने में जुट गए है। हालांकि, प्रशासन अभी किसी प्रकार की ढील देने के मूड में नहीं है। रात 10 बजे से पहले ही शादी समारोह का आयोजन संपन्न करना होगा।

You may have missed