Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सेंटमेरी इन्टर कालेज में विद्यारंभ समारोह के साथ नए सत्र की हुई शुरुआत

जनवाद टाइम्स 1 April 2023
Etawah News: सेंटमेरी इन्टर कालेज में विद्यारंभ समारोह के साथ नए सत्र की हुई शुरुआत
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: पेरेंट्स व टीचर्स बच्चों के पहले गुरु होते हैं,इनकी नियमित देखभाल से ही बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। यह उद्गार सेंटमेरी इन्टर कालेज के मेरियन किंडरगार्टन में शनिवार से शुरु हुए नए शिक्षा सत्र विद्यारंभ समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एसडीएम (ज्यूडिशियल) जसवंतनगर गुलाब सिंह ने व्यक्त करते हुए केजी के नन्हे मुन्ने बच्चों और और उनके अभिभावकों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि अभिभावक और टीचर दोनों की मेहनत से ही बच्चे बड़े होकर अपना तथा स्कूल का नाम रोशन करेंगे।

Etawah News: सेंटमेरी इन्टर कालेज में विद्यारंभ समारोह के साथ नए सत्र की हुई शुरुआत
सेंटमेरी इन्टर कालेज के मेरियन किंडरगार्टन में विद्यारंभ समारोह की शुरुआत शिक्षिका रिचा अवस्थी की वेलकम स्पीच से हुई,इसके बाद शेरोन मेम के निर्देशन में नन्हे मुन्ने बच्चों के प्रेयर डांस को सभी ने सराहा।केजी टू की नन्ही परी अरूब समीर की हृदय स्पर्शी माई एक्सपीरियंस स्पीच की सभी ने प्रशंसा की।विद्यारंभ समारोह के मुख्य अतिथि गुलाब सिंह एसडीएम पत्नी नीलमणि, प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ, सिस्टर जिंसी,सिस्टर नवीना,सिस्टर एनी जोस व अभिभावक प्रशान्त गुप्ता-प्रीति गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।गोल्डी मेम के निर्देशन में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए,बाकी जो बचा था काले चोर ले गए एक्शन सॉन्ग प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया।इसी क्रम में शालिनी मेम के निर्देशन में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत ग्रुप डांस ने सभी को थिरकने पर मजबूर किया।

Etawah News: सेंटमेरी इन्टर कालेज में विद्यारंभ समारोह के साथ नए सत्र की हुई शुरुआत
विद्यारंभ समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि,फादर,सिस्टर व सेंटमेरी की सीनियर शिक्षिकाओं ने नन्हे मुन्ने बच्चों को प्लेट में रखे चावलों से लिखवाकर विधिवत नए सत्र की शुरुआत हुई।इस अवसर पर प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ ने नन्हे मुन्ने बच्चों व अभिभावकों का स्कूल में पहले दिन आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि आज बच्चों के स्कूल की शुरुआत है, उन्होंने कहा कि इस यादगार दिन व पल को यही बच्चे 14 साल बाद इन्टर पास करने के बाद आज के अनुभव को आपस में शेयर करेंगे।उन्होंने कहा कि स्कूल के साथ पेरेंट्स की भी आज से जिम्मेदारी शुरू होती है,इसलिए बच्चों को आगे बढ़ाने व अच्छा बनाने में स्कूल परिवार के साथ पेरेंट्स को भी खूब मेहनत करनी होगी।

Etawah News: सेंटमेरी इन्टर कालेज में विद्यारंभ समारोह के साथ नए सत्र की हुई शुरुआत
इस अवसर पर विद्यारंभ समारोह में आए मुख्य अतिथि गुलाब सिंह एसडीएम,पत्नी नीलमणि को सेंटमेरी परिवार ने बुके देकर स्वागत किया।कार्यक्रम में आए अभिभावकों को शिक्षिका रूपिंदर कौर ने अनुशासन बनाए रखने के लिए स्कूल के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन अपनवी यादव ने किया।शिक्षिका दीप शिखा लाल ने आभार व्यक्त किया। विद्यारंभ समारोह को सफल बनाने में शिक्षिका अंजू भसीन, कु.वर्तिका,सुन्नी मेम,मर्सी मेम,टिंटू मेम,अंजनी दुबे,लवली यादव, जोशमी मेम,निंसी मेम,नूर फातिमा विभा मेम,अंजली मेम,सलोमी मेम जोशना मेम सहित सेंटमेरी परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

Post navigation

Previous: Etawah News: महावीर विधान में श्रद्धालुओं ने 24 अरग चढ़ाकर की विश्व शांति की प्रार्थना
Next: Etawah News: चंबल क्रिकेट लीग-2 का हुआ उद्घाटन, पहले मैच में भिंड को हराकर इटावा विजयी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.