Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद इटावा आगमन, जाति तोड़ो समाज जोड़ो रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 13 July 2021
500072600550_400796
Share News
       

संवाददाता महेंद्र बाबू
इटावा: आजाद समाज पार्टी ने भी चुनाव में भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। मंगलवार को पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर के नेतृत्व में इटावा शहर में साइकिल रैली- जाती तोड़ो समाज जोड़ो पहुची। इस दौरान चंद्रशेखर ने भाजपा सरकार को प्रदेश से उखाड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में देश गर्त में जा रहा है।

Etawah News: National President of Azad Samaj Party Chandrashekhar Azad arrives in Etawah, organize a rally to break caste society

चंद्रशेखर आजाद ने वोटरों को लुभाने के लिए नुमाइश ग्राउंड पहुँचे जहां इस रैली के दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि हाल में ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है। बीजेपी के प्रत्याशी, मंत्रियों और प्रशासन की दम पर धनबल का दुरुपयोग कर जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख़ की सीटे जीतने का काम किया है। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में जनता को लूटा जा रहा है।

Etawah News: National President of Azad Samaj Party Chandrashekhar Azad arrives in Etawah, organize a rally to break caste society

भाजपा सरकार में प्रदेश में लगातार लूट, बलात्कार, चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस सरकार की नीतियों से किसान और व्यापारी से लेकर सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। व्यापारियों और किसान का शोषण किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश की जनता परेशान है और सरकार मस्त है।

चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि अभी उनका किसी पार्टी गठबंधन नहीं हुआ है। समय आने पर और जनता के हिसाब से गठबंधन किया जाएगा। हमारे लिए जनता सर्वोपरि है। जनता के तमाम मुद्दों को लेकर हम 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। चंद्रशेखर को उम्मीद है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी।

Post navigation

Previous: Agra News : 15 जुलाई को सपाई घेरेंगे तहसील कार्यालय सपा नेता ने बैठक कर बनाई रणनीति रिजवान उद्दीन ने दी जानकारी
Next: Agra News: तहसील के वरिष्ठ निर्भीक व निडर पत्रकार को खबरें निकालने पर जैन मुनि ने भेंट की अष्टधातु की प्रतिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.