Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मिशन इकदिल ब्लाक सत्याग्रह  पहुंचा ग्राम पंचायत भूलपुर-मुबारकपुर में, ग्रामीणों ने भरी हुंकार

जनवाद टाइम्स इटावा 31 October 2021
IMG-20211031-WA0038
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा/इकदिल: बहुत किया इंतजार अबकी बार आर पार का संकल्प लेकर चल रहे मिशन इकदिल ब्लाक का 27 वां सत्याग्रह कार्यक्रम महेवा विकासखंड की ग्राम पंचायत भूलपुरा-मुबारकपुर में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में महिला और पुरुषों ने भारी भीड़ के साथ भाग लिया । मिशन संयोजक दीपक राज ने संबोधित करते हुए बताया कि सत्याग्रह क्या है यहां पर नए विकास खंड के निर्माण के लिए सरकार से सत्याग्रह किया जा रहा है यह सत्य का आग्रह है क्योंकि नवीन विकासखंड के परिसीमन में आयीं 50 ग्राम पंचायतें है जो चार विकासखंडों महेवा, बढ़पुरा, भरथना, और बसरेहर में विभाजित है । इन विकासखंडों के मुख्यालय बहुत दूर पड़ते हैं जिसकी बजह से यहां के क्षेत्र वासियों का विकास बाधित होता है समय और पैसे की बर्बादी होती है इसलिए इस क्षेत्र की यह जनाकांक्षा है कि उनका विकास खंड इकदिल में बना दिया जाए जिससे उन्हें दूरी और क्षेत्रीयता का दंश झेलना ना पड़े और उनका विकास बाधित ना हो इसी को लेकर यह सत्याग्रह अभी तक 26 ग्राम पंचायतों में आयोजित हो चुका है लेकिन अभी तक किसी विधायक व सांसद जो कि यहां की जनता के द्वारा ही चुने गए थे इस सत्याग्रह को लेकर कोई भी वक्त अब नहीं दिया जिससे इस क्षेत्र के लोगों ने हर ग्राम पंचायत से चुनाव बहिष्कार के लिए अपने कार्यक्रम करने शुरू कर दिए हैं ।

मिशन संयोजक दीपक राज ने आगे बताया कि दो ग्राम पंचायतों कल्याणपुर, पिलखर में चुनाव बहिष्कार का कार्यक्रम आयोजित हो चुका है इस प्रकार से अब आगे का कार्यक्रम एक ग्राम पंचायत में बहिष्कार का कार्यक्रम और दूसरे दिन दूसरी पंचायत में सत्याग्रह का कार्यक्रम चलना सुनिश्चित हुआ है और इसी प्रकार चलेगा जब तक ब्लाक की घोषणा नहीं कर दी जाती है । मिशन के सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट ने लोगों को संबोधित करते हुए विकास की उपयोगिता बताई । उन्होंने कहा कि इकदिल मिशन ब्लाक का सत्याग्रह आन्दोलन लगातार ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम में मौजूद ग्राम प्रधान सुरजीत तिवारी ने अपनी ग्राम पंचायत की जनता को समझाते हुए कहा कि अब समय आ गया है हम लोगों को संगठित होकर मिशन की मांग को मजबूत करना है और इसके लिए हमारे ग्राम पंचायत की जनता जैसा भी आदेशित किया जाएगा उसी तरह से कार्य करेगी । कार्यक्रम में सुशील सक्सेना, माधौराम शिवराज सिंह, शिवेश कुमार, विकल्प तिवारी, रामू तिवारी, कमला देवी, रमेशचंद्र, नीतू शर्मा, प्रियंका, सावित्री देवी, माया देवी, पूनम देवी, ओमवती, स्नेहलता, नीलम, पुष्पा देवी, निशा, अवनीश, विनय कुमार, जसवंत, लता, शकुंतला, रामकली आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: ऑनलाइन कारोबार पर रोक की मांग कर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के खिलाफ व्यापारियों ने फूंका पुतला
Next: मेरठ न्यूज: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.