Etawah News: समाजसेवी संस्था “अधिकारों की ताकत” के सदस्यों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

PicsArt_01-14-07.22.32
Share News

संवाददाता महेश कुमार

इटावा: दिनांक 14 जनवरी 2021 दिन गुरुवार को “अधिकारों की ताकत” की टीम द्वारा इटावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत अनमोल वचन लिखित कैलेंडर समाज में वितरित किए गए तथा समिति की नीतियों व उद्देश्य के बारे में लोगों को अवगत कराया गया। प्रदेश अध्यक्ष महाशक्ति ने बताया कि अनमोल वचनों को पढ़ने से सुनने से लोगों के मन में एक शांतिपूर्ण वातावरण की उत्पत्ति होती है जिससे वो अनेकों नकारात्मक ऊर्जाओं को त्यागने के लिए विचार उत्पन्न करता है।

Etawah News: Members of the NGO "Power of Rights" did public relations in various areas of the district

प्रदेश अध्यक्ष महाशक्ति ने कहा कि संस्था सभी वर्गो का एक कुनबा है। कई मर्तबा मूलभूत समस्याओं पर सरकार व प्रशासन का ध्यान नहीं पहुच जाता। इस दिशा में समाज सेवी संस्था पथ प्रदर्शक का कार्य करते हुए न केवल समस्या का निराकरण करवाने में भूमिका अदा करती है बल्कि सरकारी कार्य को गति मिलती है। समाज सेवा का कोई निश्चित दायर नहीं होता। इंसान मानव हित में किसी भी स्थान में मदद व जन जागरूकता का दीपक जला सकता है। यह दीप अनगिनत घरों व गलियों को रोशन करने का काम करता है।इस तरह की भावना एक सभ्य समाज की उत्पत्ति के लिए कल्याणकारी हो सकती है।

जनसंपर्क के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल, प्रदेश महासचिव सुबोध बाबू, जिला सचिव वंश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष फार्मेसी विंग विशाल बाबू, जिला उपाध्यक्ष फार्मेसी विंग आशीष कुशवाहा आदि उपस्थित रहे व जनसंपर्क कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग किया।

You may have missed