Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News:  पैरामेडिकल छात्र/छात्राओ द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया 

जनवाद टाइम्स 8 April 2021
Etawah News: Medical camp organized by paramedical students on the occasion of World Health Day
Share News
       

संवाददाता रिषी पाल सिंह 

चौ0 सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्राम पिपरेंदी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कॉलेज की डायरेक्टर रीमा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बी0एस-सी नर्सिंग और ए एन एम के बच्चों के साथ गांव में एक शिविर लगाया गया जिसमें बच्चों द्वारा ग्रामवासियों का मुफ्त में ही हेल्थ चेकअप किया गया। बच्चों के ब्लड ग्रुप, शुगर, पल्स रेट, ब्लड प्रेशर आदि की जांच करके ग्रामवासियों को इसकी जानकारी दी। इन बच्चों ने गांव में घर घर जाकर भी ग्रामवासियों को विभिन्न रोगों और उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया। और कोरोना से बचाव के लिए मास्क बांटने के साथ साथ नियमित रूप से हाथ धोने की भी सीख दी।

Etawah News: Medical camp organized by paramedical students on the occasion of World Health Day

ग्रामवासियों ने इस कैम्प को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग किया और कैम्प में आकर अपना चेकअप कराया। अपना ब्लड ग्रुप जानने का उत्साह अधिकांश ग्रामवासियों में दिखा। ग्रामवासियों ने सभी बच्चों को उनके सफल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं।

Etawah News: Medical camp organized by paramedical students on the occasion of World Health Day

इस मौके पर प्रबंध निदेशक और जसवन्तनगर ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधन द्वारा लगाये गए इस कैम्प के लिए निदेशक रीमा शर्मा और उनके स्टाफ को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। जिनके प्रयास से बच्चों ने इस सेवा भाव का प्रयोगात्मक अनुभव किया। क्योंकि यही बच्चे भविष्य में मेडिकल क्षेत्र में जाकर अपनी उत्क्रष्ट सेवा का परिचय देंगे। इस सराहनीय प्रयास को सफल बनाने के लिए बच्चों द्वारा की गई मेहनत को भी अनुज यादव ने खूब सराहा। इस शिविर के सफल आयोजन में प्राथमिक विद्यालय पिपरेंदी के प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह, सहायक अध्यापक सुनील यादव एवं मिथलेश यादव ने विशेष सहयोग दिया। इस मौके पर बच्चों को निर्देशित करने के लिए कॉलेज स्टाफ से सुरेंद्र शर्मा, श्वेता सिंह, आस्था सिंह, अंजू यादव आदि उपस्तिथ रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत तीन अभियुक्तों की लगभग 08 करोड रूपये की संपत्ति जब्त
Next: Azamgarh News: भोजपुरिया सुपरस्टार विक्रांत सिंह राजपूत ने आज भदेवरा नाऊपुर के आर पी एस इंटर कॉलेज में बच्चों को दिया महत्वपूर्ण ज्ञान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.