Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: ट्रैक्टर चोरी में बांछित इनामिंया अभियुक्त अवैध असलहा सहित गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 4 May 2021
FB_IMG_1620129531697
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ श्री बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना इकदिल पुलिस द्वारा थाना बढपुरा से ट्रैक्टर चोरी के मुकदमें में वांछित एवं 10000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा 315 बोर सहित किया गया गिरफ्तार ।

दिनांक 03/04.05.2021 की रात्रि को SOG इटावा एवं थाना इकदिल पुलिस द्वारा पंचायता चुनाव में आये परिणामों के फलस्वरुप क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शान्तिव्यवस्था के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया था । जिसमें पुलिस टीम द्वारा ग्वालियर बाईपास पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि थाना बढपुरा से ट्रैक्टर चोरी के मुकदमें में वांछित और इनामिया अभियुक्त जो कि अवैध असलहा लिये है मानिकपुर मोड पर रिलाईन्स पैट्रोल पम्प की तरफ कही जाने की फिराक में खडा है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए SOG इटावा व थाना इकदिल की संयुक्त पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पहुँचे तो देखा कि एक व्यक्ति देसरमउ जाने वाले रोड के सामने खडा था । जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा संदिग्ध प्रतीत होने पर SOG इटावा एवं थाना इकदिल पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पीछा कर घेरकर पकड लिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम व पता बताया तथा अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 तमंचा 315 व 02 कारतूस बरामद हुए । पुलिस टीम द्वारा बरामद असलहा का लाइसेंस तलब करने पर अभियुक्त लाइसेंस दिखाने में असर्मथ रहा । पकडे गये व्यक्ति से पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह थाना बढपुरा से ट्रैक्टर चोरी के एक मुकदमें में वांछित अभियुक्त है तथा अब पुलिस से बचने के लिए अपने गाँव महमूदपुर थाना अयाना जिला औरेया जा रहा था ।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. अनीश कुमार उर्फ भूल्लू पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम व पोस्ट महमूदपुर थाना अयाना जनपद औरेया

बरामदगीः-
1. 01 अदद तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस

 

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: विकास खण्ड़-जहाँगीरगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत नसीरपुर छितौना से प्रधान पद की प्रत्याशी सुरसती देवी ने विजय प्राप्त किया।
Next: Etawah News: पुजारी से मारपीट कर, हजारो रुपये की लूट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260626-WA0023
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0030
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व

जनवाद टाइम्स 26 June 2026
IMG-20260626-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 26 June 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में बौद्ध समाज की भूख हड़ताल, महाबोधि महाविहार की मुक्ति की उठी मांग
  • Agra News :आगरा के शिक्षाविद् डॉ. सुशील गुप्ता को मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवार्ड 2026
  • Bihar News: राजापाकर प्रखंड के विभिन्न भागों में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का पर्व
  • Bihar News: फिर एक बार ममता हुई शर्मसार, छह माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या, मां गिरफ्तार
  • Etawah News: 15 दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि, कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराने की उठाई मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.