Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: केवीएस इटावा बना स्किल हब सेंटर

जनवाद टाइम्स इटावा 21 December 2021
Etawah News: KVS Etawah becomes Skill Hub Center

Etawah News: KVS Etawah becomes Skill Hub Center

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: केंद्र सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए केंद्रीय विद्यालय को स्किल हब सेंटर बनाया है। अब यहां बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूरे देश में ऐसे 500 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें इटावा का केंद्रीय विद्यालय शामिल है। पूरे जिले में एकमात्र इसी विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। इस विद्यालय से अब ड्रापआउट छात्रों के साथ ही बेरोजगार भी व्यवसायिक कोर्स कर सकेंगे जिसके बाद उन्हें रोजगार मिल सकेगा। इस केंद्र के बन जाने से बेरोजगारों को काफी लाभ होगा। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एलबी शर्मा ने बताया कि इस केंद्र में प्रारंभिक चरण में आइटी का कोर्स डोमेस्टिक डाटा एंट्री आपरेटर कराया जाएगा। यह कोर्स 1 जनवरी से शुरू किया जा रहा है।

केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एलबी शर्मा ने बताया कि यह कोर्स राष्ट्रीय कौशल विकास निगम से मान्यता प्राप्त होगा। इस कोर्स में 15 से लेकर 40 विद्यार्थियों का एक बैच बनाया जाएगा जिसे प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों की आयु न्यूनतम 15 वर्ष तथा अधिकतम 29 वर्ष रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह 6 महीने का कोर्स होगा। खास बात यह है कि इसके लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। छात्रों की सुविधा के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि इस कोर्स की कक्षाएं शाम के समय लगेंगी।

प्राचार्य शर्मा ने बताया कि लाभार्थियों को आधार युक्त बायोमेट्रिक हाजिरी देनी होगी। कोर्स के लिए कम से कम 75 फ़ीसदी उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके बाद मंत्रालय की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा जिसका लाभ यह होगा कि डाटा एंट्री आपरेटर पद के लिए आवेदन करने पर इस प्रमाण पत्र को लगाया जा सकेगा। सरकारी विभागों में भी यह प्रमाण पत्र मान्य होगा। उन्होंने कहा कि कोर्स करने के संबंध में 22 से 30 दिसंबर के बीच सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। यह संपर्क मोबाइल फोन नंबर 94 11440 919 पर होगा।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :प्रधानमंत्री मोदी ने नारी की शक्ति -देश की शक्ति कार्यक्रम में बटन दबाकर एक लाख 60 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिए एक हजार करोड़ रुपए ऑनलाइन किया हस्तांतरण
Next: Etawah News: 36 हजार युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन की मंजूरी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.