Etawah News: बसंत महोत्सव श्रीमद् भगवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन में कलश यात्रा निकली

IMG-20210208-WA0038
Share News

आशीष कुमार

इटावा। जसवंतनगर खटखटा बाबा की कुटिया पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत महोत्सव श्रीमद् भगवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन वृन्दावन से पधारे श्रीकोकिल पुष्पजी महाराज जी व महन्त श्री मोहन गिरि महाराज,श्री हरि बाबा के द्वारा कलस यात्रा शुभारंभ कोरोनाकाल को देखते हुये सोशल डिस्टेंडिंग के नियम का पालन करते हुये कलस यात्रा निकाली गई । कलस यात्रा में पूरे नगर एवं नगर क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा नगर भ्रमण खटखटा बाबा की कुटिया से प्रारम्भ होकर बड़े चौराहा से कैला मैया होते हुये कसाई मुहल्ला बिल्ली मठ के रास्ते से खटखटा बाबा की कुटिया पर आकर कलस यात्रा पूरी की हुई। श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 8 फरवरी 2021,सोमवार,प्रातः 11 बजे, कथा प्रारम्भ 9 फरवरी 2021,मंगलवार, दोपहर 1 बजे,कथा समापन 15 फरवरी 2021, सोमवार, सांय 5 बजे, भण्डारा 16 फरवरी 2021, मंगलवार, सांय 2 बजे से होगा। यज्ञ का समय -प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक एवं कथा का समय- दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक का होगा। बसंत महोत्सव श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान कलस यात्रा में खटखटा बाबा के पदाधिकारी महन्त श्री मोहन गिरी जी महाराज, श्री हरिबाबा , श्री अशोक गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुमित गुप्ता, विमल कुमार(नीटू ),श्री रामनारायन,पंकज पुरवार, हिमांशु, गोपाल गुप्ता, कमलेश यादव, शंकर यादव, मोनू,मुन्नू चौरसिया, राजेन्द्र दिवाकर, ओमपाल सिंह यादव, वसंत कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

You may have missed