Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: डिप्रेशन से शिकार जूनियर डॉक्टर ने खुद को ही लगाया जहरीला इंजेक्शन, DM SSP ट्रामा सेंटर पहुचे

जनवाद टाइम्स इटावा 29 March 2023
Etawah News: Junior doctor suffering from depression self-injected poison, DM SSP reached trauma center

Etawah News: Junior doctor suffering from depression self-injected poison, DM SSP reached trauma center

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा/सैफई: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने सुसाइड की कोशिश की। शाश्वत यशवर्धन एमएस द्वितीय साल की पढ़ाई कर रहे हैं। वे शास्त्री नगर कानपुर के रहने वाले हैं और कालेज में स्वामी विवेकानंद हॉस्टल के बी ब्लॉक में रहते हैं। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन में आकर उन्होंने खुद जहरीला इंजेक्शन लगा लिया था। हॉस्टल के साथियों ने रात को शाश्वत के मोबाइल पर कॉल किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद कमरे पर पहुंचे और दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी गई।

Etawah News: डिप्रेशन से शिकार जूनियर डॉक्टर ने खुद को ही लगाया जहरीला इंजेक्शन, DM SSP ने ली जनकारी

रात करीब तीन बजे मौके पर पहुंचे पीजीआई चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ वीडियो ग्राफी करते हुए दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा डॉक्टर बेहोश अवस्था में पड़े मिले। इन्हें तुरंत इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना पर सीओ नागेंद्र चौबे, एसडीएम नम्रता सिंह, तहसीलदार जगदीश सिंह, प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह व फॉरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो उन्हें सुसाइड नोट मिला। इसमें युवक ने खुद को डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाने का निर्णय लेने की बात कही। साथ ही सुसाइड को लेकर किसी पर आरोप नहीं लगाया। हालाकि सुसाइड नोट कई टुकड़ों में मिला।

Etawah News: डिप्रेशन से शिकार जूनियर डॉक्टर ने खुद को ही लगाया जहरीला इंजेक्शन, DM SSP ने ली जनकारी

डीएम अवनीश कुमार राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां आईसीयू वार्ड में भर्ती डॉक्टर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। परिजनों से बात की। लेकिन डॉक्टर की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। कानपुर से पहुंचे डॉक्टर के परिजनों ने सुसाइड की कोई वजह नहीं बता पाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने की बात कही जा रही है। वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Post navigation

Previous: Etawah News: सचिवालय के फर्जी सीयूजी नंबर एवं डिप्टी सीएम के फर्जी लेटर पैड के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
Next: Etawah News: डीएम और एसएसपी ने किया ब्रह्मणी माता मंदिर लख्खी मेले का निरीक्षण किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.