Etawah News: जसवंतनगर पुलिस द्वारा मास्क व वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया

PicsArt_05-18-12.11.29
Share News

आशीष कुमार

इटावा।जसवंतनगर हाईवे चौराहे पर स्थानीय पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क व बिना हेलमेट और अपूर्ण प्रपत्र लेकर चलने वाले वाहनों के चालान किए हैं। इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम के नेतृत्व में सिटी इंचार्ज राजेंद्र सिंह, एसआई नितेंद्र वशिष्ठ, राजवीर सिंह, दिनेश कुमार इत्यादि पुलिस बल ने देर शाम हाईवे चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान कई दो पहिया व चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई एवं बिना मास्क या प्रपत्र अपूर्ण होने पर और दो पहिया वाहन चालकों पर हेलमेट ना होने पर भी चालान किए गए। श्री गौतम ने इस दौरान बिना मास्क लगाए लोगों के चालान कराने के बावजूद हिदायत दी है कि वह अब कोविड नियमों का पालन करें और बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें तथा बिना मास्क लगाए न चलें अन्यथा दोबारा बिना मास्क पकड़े जाने पर दस हजार का चालान किया जाएगा।

You may have missed