Etawah News: कोरोना से संक्रमित गांवो में किया जा रहे सूचित, उचित उपाय-उपचार बताये

PicsArt_05-06-07.19.22
Share News

संवाददाता आशीष कुमार

जसवंतनगर/इटावा। कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख स्थानीय स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। प्रत्येक गांव में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को सूचीबद्घ करते हुए बचाव के उपाय व उपचार बताए जा रहे हैं।
क्षेत्र के प्रत्येक गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आशा बहुओं को सर्वे हेतु लगाया गया है यह लोग प्रतिदिन 30 से 40 घरों का सर्वे कर रही हैं। प्रत्येक परिवार को यह लोग कोरोना के प्रति जागरूक कर रही हैं और यदि सर्वे में शामिल किसी परिवार के सदस्य में कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो उनकी सूची बनाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच हेतु भेजा जाता है।

सर्वे के दौरान क्षेत्र के कई गांव में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां और आशा बहुएं लगन व निष्ठा के साथ कार्य करते नजर आईं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सुशील कुमार यादव ने बताया कि नगर क्षेत्र व गांव-गांव कोरोना संक्रमित लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और जो लोग कोरोना संक्रमित हैं उन्हें होम क्वॉरेंटाइन करा कर उपचार की व्यवस्था की गई है स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय टीमें लगातार उनके संपर्क में हैं।

You may have missed