Etawah News:सहालग के मद्देनजर दुकानदारों को ऑडर का सामान देने के लिये समय दिया जाये: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल इटावा

FB_IMG_1620542398168
Share News

जनवाद संवाददाता
इटावा: कोरोना संक्रमण कॉल की दूसरी लहर में लगे आंशिक लॉक डाउन में सबसे अधिक प्रभावित व्यापारी वर्ग हो रहा है। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल इटावा के सदर अध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं सदर संरक्षक आकाशदीप जैन बेटू ने प्रशासन से मांग करते हुये कहा आंशिक लॉक डाउन के दौरान सहालग के मद्देनजर दुकानों में स्टॉक है ग्राहकों के ऑडर लगे हुये है शादियों में उनको समान देना आवश्यक है प्रशासन दुकानों से सामान निकालने के लिये एक समय सीमा निर्धारित करें जिससे ग्राहकों को सामान दिया जा सके, साथ ही अचानक हुये लॉक डाउन में दुकानदारों का कीमती सामान, नकदी आदि दुकानों में बन्द है वह उसे निकालकर सुरक्षित कर सके जिससे चोरी आदि की घटनाओं से बचा जा सके।

मांग करने वालो में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामिल कुरैशी, महामंत्री ओम रतन कश्यप, अनवार हुसैन, रजत जैन, सरदार मनदीप सिंह, सर्राफा कमेटी अध्यक्ष मुन्ना बाबू, कोषाध्यक्ष विशाल गुप्ता, अमित तिवारी, आलोक गुप्ता, राहत हुसैन रिजवी, नबी मन्सूरी, बी.के. यादव, सौरभ दुबे, राम सिंह सभासद, मुस्तकीम राईन, वैध प्राणेश वर्मा, श्रीमती प्रमिला पालीवाल, मु.अनीस, वी.एस. कुशवाह, विकास जैन दूध वाले, इश्तायक कुरैशी, सरताज अहमद, विपिन कुशवाहा, अमित गुप्ता, पावेन्द्र शर्मा, गुलशन महरोत्रा , जैनुल आबदीन, सैयद लकी, रेडीमेड एसोसिएशन अध्यक्ष अभय टंडन, पंकज शर्मा, गजैन्द सिंह, नमित अग्रवाल, अविनाश चौरसिया, लखन सोनी, मुमताज अन्सारी, उमाकांत दीक्षित, मुकुल बुलानी, मनदीप सिंह, अम्बुज त्रिपाठी, मु. तहसीम, युवा जिला महामंत्री रिंकू यादव, अखिलेश शर्मा, युवा शहर अध्यक्ष अजय गुप्ता आदि प्रमुख हैं।

You may have missed