Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: खाद्य बीज की दुकानों पर छापेमारी में, पांच दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

जनवाद टाइम्स इटावा 7 June 2021
IMG-20210607-WA0033
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: जिला कृषि अधिकारी ने दर्जनभर से ज्यादा खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने के कारण पांच दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। जबकि चार को नोटिस जारी किए गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि कृषकों को उचित रेट एवं गुणक्तायुक्त उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्र भ्रमण किया गया। जिसके अन्तर्गत थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं की दुकान एवं प्रतिष्ठानों पर छापे मारी की गयी निरीक्षण के दौरान आर्शीवाद खाद भण्डार कचौरा रोड से यूरिया के 300 बैग उपलब्ध पाये गये, परन्तु पीओएस मशीन में उक्त उर्वरक उपलब्ध नही पाया गया है। इस कारण इनकी उर्वरक अनुज्ञप्ति निलंबित की गई। सौरभ खाद बीज भण्डार कचौरा रोड इटावा के यहां रेट बोर्ड नही पाया गया एवं पीओएस मशीन अपडेट नही पायी गयी है। जिसके कारण इनकी उर्वरक अनुज्ञप्ति निलंबित की गई। अजीत खाद भण्डार, सुखदेव खाद बीज भण्डार, बीएलआर राजपूत खाद भण्डार एवं मनोज खाद भण्डार कचौरा रोड इटावा का निरीक्षण किया गया तो यह उर्वरक दुकान बन्द कर भाग गये। जिसके कारण अभिलेखों की जांच नही की जा सकी इस कारण इस हेतु इनको नोटिस जारी कर अभिलेख मांगे गये हैं। दीपान्शु खाद भण्डार पर रेट बोर्ड एवं अभिलेख सही पाया गया एवं दुकान पर अभिलखों के अनुसार उर्वरक उपलब्ध पाया गया है। नित्या कीटनाशक एवं बीज भण्डार कचौरा रोड इटावा के यहां बिना पीओएस मशीन के उर्वरक बिक्रय कर रहे थे इस कारण इनकी उर्वरक अनुज्ञप्ति निलंबित की गई।
नगर क्षेत्र में ईशा फर्टिलाइजर्स के यहां रोट बोर्ड एवं सभी अभिलेखों पूर्ण पाये गये एवं अभिलेखो के अनुसार उर्वरक उपलब्ध पाया गया है। मां वैष्णों खाद बीज भण्डार के यहां रोट बोर्ड एवं सभी अभिलेखों पूर्ण पाये गये एवं अभिलेखो के अनुसार उर्वरक उपलब्ध पाया गया है। तोमर खाद भंडार के यहां रोट बोर्ड एवं सभी अभिलेख पूर्ण पाये गये एवं अभिलेखो के अनुसार उर्वरक उपलब्ध पाया गया है। मिश्रा खाद भण्डार रेलमण्डी के यहां रेट बोर्ड एवं अभिलेख अपूर्ण पाया गया जिसके कारण इनकी उर्वरक अनुज्ञप्ति निलंबित की गई। ब्रजेन्द्र ट्रेडर्स खाद भण्डार थोक एवं खुदरा व्यापारी के यहां दो प्रतिष्ठानों के अभिलेख अपूर्ण पाये गये एवं अनिधिकृत उर्वरक विक्रेता को उर्वरक विक्रय किया गया। इस कारण इनकी उर्वरक अनुज्ञप्ति निलंबित की गई। राम प्रकाश गुप्ता एण्ड सन्स जसवन्तनगर के यहां रोट बोर्ड एवं सभी अभिलेखों पूर्ण पाये गये एवं अभिलेखो के अनुसार उर्वरक उपलब्ध पाया गया है। आनन्द एण्ड सन्स सिद्धार्थ पुरी में रोट बोर्ड एवं सभी अभिलेखों पूर्ण पाये गये एवं अभिलेखो के अनुसार उर्वरक उपलब्ध पाया गया है।

Post navigation

Previous: Etawah News: प्रेम प्रसंग के चलते दोस्त ने दोस्त को मारी गोली
Next: Etawah News: सैफई पुलिस की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, रेवाड़ी-कानपुर पाइप लाइन से पेट्रोल चोरी का प्रयास

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260723-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0027
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0026
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0023
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah

जनवाद टाइम्स 23 July 2026

Latest News

  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी
  • Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah
  • Bihar News: प्रस्तावित बिहार उच्च शिक्षा अधिनियम-2026 का ब्रज मोहन दास महाविद्यालय शिक्षक संघ ने किया विरोध
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.