Etawah News: ब्लॉक बसरेहर में चुनाव चिन्ह लेने उमड़ी उम्मीदवारों की भीड़

Etawah News: Hordes of candidates gathered to take election symbol in Block Basrehar
Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह

इटावा :- जनपद इटावा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जनपद इटावा में चुनाव होने वाले है जिसके लिए आज नामांकन वापसी का अंतिम दिवस था तथा आज ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह वितरित किए गए चुनाव चिन्ह पाने के लिए ब्लॉक बसरेहर में 7 विंडो बनाई गई थी जिन पर सभी उम्मीदवारों ने लंबी लाइन में लगकर चुनाव चिन्ह प्राप्त किये। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़ को बड़ी ही मशक्कत के साथ काबू किया गया ।

Etawah News: Hordes of candidates gathered to take election symbol in Block Basrehar

ब्लॉक परिसर में आने वाले उम्मीदवारों, प्रस्तावको, कर्मचारियों, अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों समेत पुलिस प्रशासन मास्क में दिखाई दिए तथा जिन व्यक्तियों के पास मास्क नहीं थे उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया तथा बार-बार पुलिस प्रशासन द्वारा मास्क व सामाजिक दूरी की जांच की जा रही थी ग्राम विकास अधिकारी व निर्वाचन अधिकारी से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रधान पद हेतु 737 नामांकन, बीडीसी पद हेतु 317, नामांकन तथा 565 नामांकन ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु भरे गए थे जिनमें से 6 नामांकन प्रधान पद के 8 नामांकन बीडीसी पद के तथा 42 नामांकन ग्राम पंचायत सदस्य पद के अवैध पाए गए। वही आज तक 162 नामांकन प्रधान पद के, 30 नामांकन बीडीसी पद के व 6 नामांकन ग्राम पंचायत सदस्य पद के वापस लिए गए। जिसके बाद 569 प्रधान पद के उम्मीदवारों को 279 बीडीसी पद के उम्मीदवारों को तथा 517 सदस्य पद के उम्मीदवारों को आज देर शाम तक चुनाव चिन्ह वितरित किए गए, बसरेहर ब्लॉक में कुल 1619 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था जो आज निरस्त, वापसी के कुल 1365 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिए गए। चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के बाद सभी उम्मीदवारों के चेहरे खिल गए तथा अपने अपने चुनाव चिन्ह के साथ लोग चुनावी रणनीति बनाने लगे

You may have missed