Etawah News : तेज बारिश तथा आंधी से जन जीवन अस्त व्यस्त तथा किसानों की फसल को भारी नुकसान

IMG_20200530_150933
Share News

 

रिषीपाल सिंह :  इटावा कल से आयी भयंकर आंधी तथा बारिश से एक तरफ किसानों के रवि की फसल के खाली खेतो को लाभ हुआ है वही उन किसानों को वड़ा नुकसान भी हुआ है जिन की खेतो में फसले खड़ी है, इस समय किसान के खेतों में मक्के की फसल खड़ी है जो कल आयी भयंकर आधी तथा बारिश से गिर गयी है ।

IMG 20200530 151003

जिससे गिरी हुई फसल को बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है, कुछ किसानों की फसल तो पक चुकी है वही कुछ किसानो की फसल पकने वाली है। इस समय किसानों के आम के पेड़ों पर आम लगे हुए है कल की आंधी से आम के पेड़ों को भी भारी मात्रा में नुकसान हुआ है क्योंकि आम के पेड़ों से कच्चे आम आंधी से टूट गए जिनका कोई उपयोग नही हो सकता।
जहां एक तरफ पूरा विश्व कोरोना नामक महामारी से जूझ रहा है वही दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदा भी जन जीवन को अस्त व्यस्त कर रही है।

IMG 20200530 150933

कल आयी आंधी से कई ग्रामीणों के आशियाने बिखर गए। किसी के मकान का झप्पर गिर गया तो किसी के मकान की टीन उड़ गयी। आज पूरा दिन ग्रामीण अपने विखरे हुए आशियानो को सही करते रहे।

रिषीपाल सिंह

Trending News