Etawah News : बाइक से गिर कर बालिका की मौत से घर मे मचा कोहराम

IMG_20200513_222418
Share News

संवाददाता ऋषि पाल सिंह : इटावा बाइक से गिर कर बैंक के पॉइंट पर कार्य करने वाली एक लड़की की मौत से घर मे कोहराम मच गया। घटना बसरेहर थाना क्षेत्र की है, जहां प्रियांका उर्फ भोला पुत्री स्व: श्री भगवान किल्ली रोड स्थित सब्जी मार्केट के पास बाले मुहल्ले में रहती थी, बख्त्यारपुर चौराहे पर भारतीय स्टेट बैंक का एक क्योस्क पॉइंट स्थित है जो श्री अनुज यादव के संरक्षण में चल रहा है प्रियंका उसी पॉइंट पर एक लंबे समय से कार्य कर रही थी, जो 12 मई की सुबह बाइक से बैंक जाने को अपने घर से सह बैंक कर्मी पवनेश के साथ निकली थी, बख्त्यारपुर पशु मेला तथा बख्त्यारपुर चौराहे के मध्य अचानक बाइक से गिर जाने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आ गयी, प्रियंका को तुरंत दतावली इटावा स्थित जे के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी।

IMG 20200513 222537

मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया प्रियंका के पिता का देहांत पहले ही हो चुका है। घर मे कोई आय का साधन नही है प्रियंका का बैंक में काम करने से उनका घर चल रहा था।

Trending News