Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अर्धसैनिक बल के फ्लैग मार्च से नगर का चुनावी पारा हुआ गरम

जनवाद टाइम्स इटावा 11 January 2022
IMG-20220111-WA0014
Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर में राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही नगर में सभी स्थानों पर आदर्श चुनाव संहिता लागू हो गई जगह जगह पर राजनीतिक दलों द्वारा अपने प्रचार के लिए लगाई गई होल्डिंग बैनर झंडा सामग्री आदि को प्रशासन द्वारा हटा दिया गया है।

नगर में अर्धसैनिक बलों के फ्लैग मार्च से नगर का राजनीतिक पारा गर्म होना शुरू हो गया । लोगों में चुनाव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई जिसमें चुनाव आयोग द्वारा कोरोना के संक्रमण के बीच चुनावी कार्यक्रम को मूर्त रूप देना शामिल हैं । निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए पांच राज्यों के चुनाव अभियान को विपक्षी दलों द्वारा सत्तावादी दल द्वारा चुनाव आयोग का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया जा रहा है।

अर्ध सैनिक बलों द्वारा संपूर्ण नगर में किया गया फ्लैग मार्च से क्षेत्र के अपराधी तत्व असामाजिक तत्व सतर्क हो गए हैं और किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए भूमिगत हो गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की जिस आदर्श व्यवस्था के तहत कोरोना महामारी के बीच चुनावी कार्यक्रम को घोषित और परिभाषित किया गया है वह अनोखा प्रयास है। आम लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा पर्याप्त सावधानी बरती गई है इसलिए किसी भी तरह की राजनीतिक रैली, रोड शो अथवा प्रर्दशन आदि पर 15 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया गया है ।14जनवरी से प्रथम चरण के नामांकन शुरू हो जाएंगे । इटावा जनपद में चुनाव तीसरे चरण अर्थात 25 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी परन्तु चुनाव आयोग द्वारा निष्पक्ष व शान्ती पूर्ण मतदान के लिए प्रशासन द्वारा अभी से कमर कस ली गई है । प्रशासन की तैयारियों से ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था एवं चुनावी संचालन पर प्रशासन की वक्र दृष्टि कडी बनी रहेगी ।

Post navigation

Previous: निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष/कंट्रोल रूम किया गया स्थापित
Next: Etawah News: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.