Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: कस्बा बसरेहर में पूर्व सैनिक व किसानों का कृषि बिल के विरोध में अनशन।

जनवाद टाइम्स 20 December 2020
IMG-20201220-WA0033
Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा के कस्बा बसरेहर में आज सहकारी संघ बसरेहर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकुमार सविता के नेतृत्व में कृषि काले कानून के विरोध में अनशन और धरना देकर इस काले कानून को समाप्त करने की मांग भारत सरकार से की वहीं पूर्व सैनिको के समर्थन से उक्त कार्यक्रम में लगभग एक सैकड़ा लोगों ने भाग लिया पूर्व सैनिक सत्य प्रकाश राजपूत ने भारत सरकार के मुखिया माननीय प्रधानमंत्री से कहा कि आज देश का किसान असमंजस में है कि हमारे भूखे प्यासे बच्चे बड़े बुजुर्ग और नौजवान लगभग 25 दिन से इस काले कानून के विरोध में दिल्ली की सड़कों पर सर्द रातें काट रहै है। लेकिन सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है, किसान ऐसे काले कानून के विरोध में गांव गली मैं भटक रहे है लेकिन सरकार को किसानों को समस्या समाधान करने का वक्त नहीं है वही देश के गृहमंत्री रक्षा मंत्री बंगाल चुनाव में व्यस्त हैं उन्हें किसानों की कोई परवाह नहीं है वही जिला इटावा कांग्रेस उपाध्यक्ष सविता जी ने कहा कि देश का किसान इस काले कानून को स्वीकार नहीं कर रहा है फिर भी प्रधानमंत्री इस काले कानून को लेकर आए दिन जुमलेबाजी कर रहे हैं कहते हैं। एमएसजी समाप्त नहीं की जाएगी उसे कानूनी जामा पहनाने में हिचकी चा रहे हैं, यानी किसानों को अब सरकार पर कोई भरोसा नहीं है श्री सविता ने आगे कहा डीजल की महंगाई, गैस की महंगाई, बिजली की बढ़ी हुई दरें, दिनोदिन बढ़ती महंगाई किसानों की चिंता बढ़ा रही है आम जनमानस जो कृषि पर आश्रित है, छोटे दुकानदार, फेरी करने वाले, रेहड़ी लगाने वाले, या फिर छोटे व्यवसाई हो सब किसान से पलते हैं उन्हीं किसानों के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है पूर्व सैनिक देवेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व सैनिक अश्वनी प्रताप सिंह, अभिलाष सिंह ने भी सरकार के हट धर्मी रवैया की आलोचना करते हुए कहा कि कृषि बिल वापस नहीं लिया जाता है तब तक किसान पूर्व सैनिक अब चैन से नहीं बैठेंगे, सरकार हम पूर्व सैनिकों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई अगर करती है उसके लिए भी हम तैयार हैं हम फौज से रिटायर होकर कृषि पर आधारित अपना जीवन काट रहे हैं हम किसानों के साथ हैं साथ रहेंगे शिव सिंह चौहान, विश्राम सिंह राजपूत, ईश्वर प्रताप, बाबा सहदेव सिंह यादव, बिल्लू यादव, अभिषेक कुमार, माधव सिंह, कृष्णा शिवा आदि ने भी सरकार के कृषि विरोधी कानून के खिलाफ अपनी अपनी बात रखी पूर्व सैनिकों ने ऐलान किया की कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सविता के साथ हर न्याय पंचायत स्तर पर कृषि काले कानून के अनशन पर बैठेंगे और सरकार के इस काले कानून कृषि व्यक्ति खामियां आम जनता के बीच में रखेंगे पूर्व सैनिकों ने कहा ऐसी कौन सी आफत और विपत्ति आई कि कोरोना काल में ही कृषि काला कानून विधेयक पास किया जाता है और आनन-फानन में उसे लागू भी किया जाता है न जनता से राय ली गई और ना ही विपक्षी पार्टियों को साथ में लिया गया। जब तक काला कानून वापस नहीं होगा हम आखरी सांस तक पूर्व सैनिक लड़ते रहेंगे।

Post navigation

Previous: Etawah News: गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार ने निकाली जल बचाओ जीवन बचाओ रैली ।
Next: मेरठ न्यूज: मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.