Etawah News: गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार ने निकाली जल बचाओ जीवन बचाओ रैली ।

IMG-20201220-WA0030
Share News

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा ।जसवंत नगर विकास खंड के गांव धरवार में गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक राठौर के नेतृत्व में जल बचाओ जीवन बचाओ रैली का आयोजन किया गया।बातचीत में उन्होंने बताया कि वर्तमान में आज के समय में लोगों के घर-घर में पानी निकालने के लिए बोरिंग हो चुकी हैं जिस कारण से पानी का दुरुपयोग भी होने लगा है ।

लोग थोड़े से पानी के लिए भी हैंड पंप आदि का उपयोग ना करके बोरिंग का सहारा लेने लगे हैं जिस कारण से पानी बर्बाद होकर नालियों में बहता रहता है जो मच्छर और बीमारियों को भी बढ़ावा देता है उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में पानी को भी जल देवता के रूप में माना गया है इसलिए भी हमें पानी का केवल सदुपयोग ही करना चाहिए और हर प्रकार से इसके संरक्षण का प्रयास करना चाहिए अन्यथा अगर यही स्थिति बनी रही तो हमारी अगली पीढ़ी को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और उन्हें पानी के लिए तरसना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप सिंह चौहान, जयवीर सिंह पाल बृजेश कुमार राठौर, प्रशांत चौहान, ओम भगवान, मंजीत, राजवीर, मनीष सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Trending News