संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा। आम आदमी पार्टी जिला इटावा की इटावा विधानसभा को केंद्रीय पर्यवेक्षक व पूर्व कानून मंत्री दिल्ली सरकार जितेंद्र तोमर व जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने आकाश राजपूत उर्फ अंशू को इटावा विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया। शैलेन्द्र कुमार को उपाध्यक्ष, अनीता वर्मा सचिव,शिवराम सिंह भदौरिया कोषाध्यक्ष, सायरा बानो,मनोज ठाकुर , गौरी शंकर अमित कुमार निषाद, सौरभ गुप्ता,मोहम्मद तारिक, मोहम्मद रजा, छोटू पाठक,मोहन पंडित, मुकेश बालमिकि,जितेंद्र कुशवाह, को सदस्य बनाया गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक व दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर व जिलाध्यक्ष इटावा संजीव शाक्य की निगरानी में सोनू यादव के आवास पर इटावा विधानसभा की नई टीम का गठन किया गया।
श्री तोमर ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव से लेकर 2022 के चुनाव उत्तर प्रदेश में लड़ेगी इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने में और बूथ लेवल तक संगठन तैयार करने में सहयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इकरार अहमद, नगर अध्यक्ष अजब सिंह यादव, जिला सचिव रिचा कुशवाह, sc-st अध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट विपिन लाल अम्बेडकर, बंदना मिश्रा,महिला अध्यक्ष हेमलता, महिला उपाध्यक्ष निशा सिंह, हेमंत कुमार, जिला सचिव संजीव शर्मा, राजेश मिश्रा,अनिल कुमार यादव, देवेंद्र सिंह यादव,मोहम्मद शकील, इसरार, आसिफ, इमरान खान, जीशान,आमिर, पंकज गौतम, जितेंद्र कुमार,समी अख्तर खान,राजू कुरैशी, एडवोकेट पंकज कुशवाह, जमील अहमद, अखिलेश राजपूत, रामवीर सिंह, देवेंद्र सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे।