Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: चुनाव आयुक्त ने किया बूथों का निरीक्षण 

जनवाद टाइम्स इटावा 5 January 2022
Etawah News: Election Commissioner inspects booths

Etawah News: Election Commissioner inspects booths

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: आयुक्त डा. राजशेखर ने तहसील जसवंतनगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज, तहसील सदर के उच्च प्राथमिक विद्यालय, कुनैरा के बूथों का निरीक्षण करते हुए बुधवार को दिए। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। जिन बूथों पर फार्म-6 व 7 शून्य पाये गये हैं उनका दोबारा सत्यापन किया जाए। बालिका इंटर कालेज में बूथ संख्या 76 के बीएलओ सुरेंद्र सिंह ने बूथ के मतदाताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि बूथ पर 11 मतदाताओं के नाम जोड़े गये हैं जबकि 29 मतदाताओं के नाम हटाये गये हैं जिसमें 13 नाम एक व्यक्ति द्वारा कटवाए जाने की बात भी बीएलओ द्वारा बतायी गई। इस पर आयुक्त ने असंतोष जताया और घर-घर जाकर सत्यापन के निर्देश दिए। बूथ संख्या 77 पर बीएलओ सुरजीत सिंह ने बताया कि 330 परिवार यहां पर हैं जिसमें 14 फार्म-6 प्राप्त हुए, फार्म-7 कोई प्राप्त नहीं हुआ।

Etawah News: Election Commissioner inspects booths

इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जतायी और कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि किसी की शादी न हुई हो या किसी की मृत्यु न हुई हो। सुपरवाइजर घर-घर जाकर सर्वे करें। प्रत्येक परिवार के सदस्यों से हस्ताक्षर लें। इसी प्रकार बूथ नंबर 78 व 79 का निरीक्षण किया गया। डा. राजशेखर ने कुनैरा के निरीक्षण में पाया कि फार्म-6 के 64 फार्म भरवाए गए। फार्म-7 के 24 फार्म भरे जाने पर असंतोष जताया और कहा कि आरओ व एईआरओ द्वारा कार्य नहीं किया गया। उन्होंने निरीक्षण में पाया कि रमा देवी की मृत्यु हो चुकी है उसका नाम उनके बेटे मुन्नालाल द्वारा वोटर लिस्ट से डिलीट कराने के लिए बीएलओ द्वारा बताया गया।

जबकि उससे कोई घोषणा पत्र नहीं भरवाया गया। बूथ नंबर 110 पर नरेश कुमार का मतदाता सूची में पंजीकरण हुआ है लेकिन उम्र के कोई अभिलेख नहीं पाये गये। बूथ नंबर 111 पर 72 नये मतदाता जोड़े गये जिसमें कई मतदाताओं से घोषणा पत्र भरवाए नहीं पाए गए। उन्होंने मृतक मतदाताओं के फार्म-7 अपूर्ण पाये जाने पर भी नाराजगी जतायी। जिलाधिकारी श्रुति सिंह, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी जसवंतनगर नम्रता सिंह, तहसीलदार सदर श्रीराम यादव मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजः कम्बल को पाकर गरीबो के चेहरों पर खिली मुस्कुराहट
Next: Etawah News: अंतिम मतदाता सूची जारी, 24 हजार नए मतदाता बने

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.