Etawah News : कोरोना के नए 2 मरीज मिलने से जिले में कुल कोरोना संक्रमित संख्या 39 हुई, प्रशासन हुआ सख्त

IMG_20200526_200020
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया : इटावा जिले में मंगलवार ब्लॉक क्षेत्र के गांव उरेंग में एक और सदर क्षेत्र शाहकमर नगर पालिका इटावा मे दूसरा कोरोना मरीज नये मिलने से शहर में कुल मरीज संख्या 39 हो गई

IMG 20200526 200052

उरेंग में अन्य कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद गांव में प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। गांव के चारो ओर बेरीकेटिंग कर दी गई है और इधर उधर से आने जाने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

IMG 20200526 200034

एसडीएम सदर सिद्धार्थ की जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाले शिवम की रिर्पोट कोरोना पॉजेटिव आने के बाद अब यहां कुल 4 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। गांव में सभी रास्तों को सील किए जाने के साथ ही गांव में साफ सफाई का काम व सेनेटाइजेसन भी प्रतिदिन कराया जा रहा है। गांव के अंदर भी लोगों को अपने अपने घरों में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

IMG 20200526 200020

गांव के रास्तों पर तैनात पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह गांव में किसी भी बाहरी को न तो प्रवेश दें और न हीं गांव के लोगों को बिना किसी काम के इधर उधर जाने दें।
जिले में पहले ही जहा जहा कोरोना मरीज पाए जा रहे हे उस एरिया को हॉटस्पॉट जोन बना कर में साफ सफाई का काम व सेनेटाइजेसन भी प्रतिदिन कराया जा रहा है। गांव के अंदर भी लोगों को अपने अपने घरों में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

Trending News