Etawah News: कोविड 19 के प्रोटोकॉल के चलते लखना के कालिका मन्दिर के कपाट प्रशासन ने करवाये बंद
संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा: प्रशासन ने लखना स्थित क्लिक मन्दिर के कपाट आज से बंद करने का निर्णय लिया है, दरअसल नवरात्रों में दर्शन के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ के कारण कोविड-19 प्रोटोकॉल का बिलकुल भी पालन नहीं हो पा रहा था।

जिस कारण से नवरात्र के चलते लखना स्थित कालिका देबी मन्दिर पर देबी भक्तों के द्वारा पुलिस प्रशासन के मुस्तैद रहने के बाबजूद कोरोना संक्रमण की बढती तादाद के चलते शासन की गाइडलाइन का पालन न होने के कारण लखना राज रविशंकर शुक्ल ने अग्रिम आदेश तक मन्दिर के कपाट बन्द करने का निर्णय लिया है। अब फिलहाल कोई दर्शन नहीं हो सकेंगे। देबी भक्त अपने घरों पर रहकर पूजा पाठ करें।