Etawah News: समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए गए डॉ. संत बहादुर यादव

Etawah News: Dr. Sant Bahadur Yadav nominated as National Secretary of Samajwadi Chhatra Sabha

Etawah News: Dr. Sant Bahadur Yadav nominated as National Secretary of Samajwadi Chhatra Sabha

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सुल्तानपुर जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर एक गरीब एवं किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस इंटर्न प्रशिक्षु चिकित्सक डॉक्टर संत बहादुर यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की अनुमति से समाजवादी छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव ने छात्र सभा की कार्यकारिणी मंगलवार को घोषित की जिसमें डॉक्टर संत बहादुर यादव को समाजवादी छात्र सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।

डॉ. संत बहादुर हमेशा से चिकित्सा क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का काम करते है प्रशिक्षु छात्रों के हर एक मुद्दे को मुखर होकर पूरे उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस छात्रों की आवाज को उठाने का काम करते हैं पिछले वर्ष एमबीबीएस इंटर्नशिप में हुई स्टाइपेंड में बढ़ोतरी में इन्होंने सरकार के खिलाफ आंदोलन करके स्टाइपेंड बढ़ोतरी करवाने में अहम भूमिका निभाई थी डॉक्टर संत बहादुर एक प्रशिक्षु एमबीबीएस चिकित्सक के साथ साथ एक कुशल समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी के एक सच्चे सिपाही हैं जो समाजवादी पार्टी एवं अखिलेश यादव की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में अपना अहम योगदान देते रहते हैं। चिकित्सा क्षेत्र के एक बड़े संगठन इंडियन मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन के पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राष्ट्रीय सचिव बनने पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सकों ने खुशी जताई।

You may have missed