Etawah News: डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया

Etawah News: Dr. Dharmendra Singh nominated Aam Aadmi Party Uttar Pradesh Executive Member
Share News

संवाददाता गुलशन कुमार 

इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह एमबीबीएस को उनकी लगन त्याग,समर्पण और आम आदमी पार्टी में दिए गए अब तक के योगदान के आधार पर उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद श्री संजय सिंह जी और कैबिनेट मंत्री दिल्ली सरकार माननीय श्री राजेंद्र पाल गौतम जी ने डॉ० धर्मेंद्र सिंह एम. बी. बी. एस. को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।
आपसे आशा व्यक्त की है कि आप उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन मजबूत करने के लिए बेहतर काम करेंगे।

डॉक्टर साहब के उज्जवल भविष्य के साथ आम आदमी पार्टी इटावा टीम में हर्ष की लहर दौड़ गई है। खुशी व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य, जिला उपाध्यक्ष इकरार अहमद, जिला सचिव ऋचा कुशवाह बृजेंद्र जैन रामेश्वर दयाल, बंदना मिश्रा,जिला कोषाध्यक्ष शशिविंद यादव, भरथना विधानसभा प्रभारी एडवोकेट विपिन अंबेडकर, यूथ विंग अध्यक्ष मुनेश यादव,महिला अध्यक्ष हेमलता, महिला उपाध्यक्ष निशा सिंह, सोनू यादव sc-st अध्यक्ष विनोद कुमार ,नगर अध्यक्ष अजब सिंह यादव, जिला महासचिव मोहन सिंह यादव, राजेश मिश्रा, जसवंत नगर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर भरथना विधानसभा अध्यक्ष भीम सिंह यादव,बंटी पाल,विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर, रामेश्वर दयाल आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

You may have missed