Etawah News : अनलॉक 1 के पहले दिन ही दिखा जिला प्रशासन सख्त

IMG_20200601_221254
Share News

 

दिलीप कुमार इटावा  । आज सोमवार से देश भर में अनलॉक 1 चालू हो गया जिसकी सख्ती और झलक जिले में भी देखने को मिली, जिसके चलते जिला प्रशासन ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंको की कि जांच पड़ताल की।

IMG 20200601 221254

जिसके चलते जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में लॉक डाउन का पालन कराते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले बैंकों में संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया एवं बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

IMG 20200601 221309

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कोरोना वायरस के चलते जनपद में हुए अनलॉक के तहत लोगों की आवाजाही पर निगरानी के लिए थाना कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था तभी पुलिस टीम को साबित गंज चौराहे के पास एक दुकान पर करीब 10 लोगो भीड़ एकत्रित दिखाई दी। जिसमे पुलिस के द्वारा दुकानदार और पकड़े गए ग्राहकों के चालान काट दिए।

Trending News