Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: नगला तौर आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पुष्टाहार वितरित किया

जनवाद टाइम्स 6 March 2021
Etawah News: Assignment distributed to pregnant women and children at the Anganwadi center in Nagla
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार 

आज जसवंतनगर के नगला तौर में आँगनवाड़ी कार्यकत्री ने गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पुष्टाहार वितरित किया। आँगनवाड़ी कार्यकत्री निशा पाठक के द्वारा गर्भवती महिलाओं व छः वर्ष के बच्चों को दूध व देशी घी का वितरण किया। इस सुविधा का लाभ उन महिलाओं को दिया गया जो आँगनवाड़ी में पंजीकृत थीं। तीन से छः वर्ष के लाभार्थी बच्चो को चने की दाल, गेहूं व चावल का वितरण किया गया। कुपोषण से बचाने के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहले पुष्टाहार वितरित किया जाता था। इसमें सभी प्रकार के अनाज व फूड सेप्लीमेंट मिक्स रहते थे, लेकिन इसमें जमकर धांधली की जाती थी। बच्चों व गर्भवती महिलाओं तक यह पहुंच ही नहीं पाता था। इसके बाद सरकार ने इसमें थोड़ा बदलाव कर दिया है। अब उसके स्थान पर सूखा राशन गेहूं, दाल, चावल व दुग्ध पदार्थ जैसे देसी घी, स्किम्ड, मिल्क पाउडर आंगनबाड़ी केंद्रों से वितरित किया जाएगा। इससे शिशु, गर्भवती, धात्री व किशोरियों के स्वास्थ्य व सही पोषण मिलेगा। इसके लिए सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविका व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया जा रहा है।

किसको कितना मिलेगा राशन

गर्भवती, धात्री, महिलाओं व 11 से 14 वर्ष की किशोरियों को प्रतिमाह दो किलो गेहूं, एक किलो चावल, 750 ग्राम दाल, 750 ग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं हर तीसरे महीने 450 ग्राम देशी घी पोषाहार के रूप में विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। छह माह से तीन वर्ष के बच्चों को प्रतिमाह 1.5 किलो गेहूं, एक किलो चावल, 450 ग्राम दाल, 400 ग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं हर तीसरे माह 450 ग्राम देशी घी दिया जाएगा। अतिकुपोषित बच्चों को प्रतिमाह 2.5 किलो गेहूं, 1.5 किलो चावल, 500 ग्राम दाल, 750 ग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर हर तीसरे महीने 900 ग्राम देशी घी पोषाहार के रूप में वितरित किया जाएगा।

Post navigation

Previous: Etawah News: आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी समीक्षा बैठक संपन्न हुई 
Next: Etawah News: वैक्सीन का तीसरा चरण 60 वर्ष से ऊपर वाले गंभीर बीमार बुजुर्गों को लगाया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0020
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0021
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास
  • Etawah News: सरोज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास 
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.