संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया: बरसात के मौसम में बेतिया शहर में होने वाले जलजमाव की समस्या से निजात के लिये बेतिया की विधायक सह (उपमुख्यमंत्री, बिहार) श्रीमती रेणु देवी के सुझाव पर नगर विकास विभाग ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए बेतिया नगर निगम आयुक्त और नगर निगम के इंजीनियर सुजय सुमन जी की देखरेख में बानुछापर- छावनी-चुड़िया माई मंदिर होते हुए कच्चे नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जेसीबी मशीन से नाले की कटाई हो रही है। तीन फीट चौड़ा और तीन फीट गहरा यह नाला बानुछापर, छावनी से होते हुए मैनाटाँड रोड में लोहिया पुल की तरफ जाएगा। अभी यह कच्चा नाला है जिसका आगे रेलवे की तरफ से पक्कीकरण होगा। इस नाले के निर्माण से न सिर्फ बानुछापर में जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी बल्कि झिलिया में डंप होने वाली पानी, आमना उर्दू, उत्तरवारी पोखरा, छावनी, मिर्जाटोली का पानी भी शहर से बाहर निकल जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस नाली के निर्माण में कुछ घर अतिक्रमण में आ रहे है। वहाँ के निवासियों से अपील करूंगी की इस आवश्यक कार्य मे प्रशासन का सहयोग करें। ताकि जलजमाव की समस्या से शहर को निजात मिल सके। जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए सरकार, प्रशासन के साथ आम जन का सहयोग भी आवश्यक है।