Etawah News: मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन की नगर कार्यकारणी गठित की गई।

Etawah News: City Executive of Human Rights Protection and Crime Prevention Organization was formed.
Share News

संवाददाता मनोज कुमार

इटावा/जसवंतनगर : मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन की नगर कार्यकारणी गठित की गई। मंडल अध्यक्ष चौधरी मुख्तार मसूदी, मंडल उपाध्यक्ष राजीव वर्मा, नगर अध्यक्ष मो. आसिफ, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलवीर सिंह यादव (मास्टर), नगर महासचिव हरीओम शर्मा, नगर सचिव अशोक कुमार, नगर उपाध्यक्ष शिव प्रकाश (मास्टर), नगर मीडिया प्रभारी नीरज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विकास राहुल यादव व महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष स्नेहा भास्कर और नगर महासचिव प्रेमलता को बनाया गया। चौधरी मुख़्तार मसूदी ने बताया मानवधिकार आयोग 1882 गवर्मेंट ऑफ इंडिया ट्रस्ट एक्ट के तहत राष्टीय अध्यक्ष श्री उस्मान जी के बताए हुए निर्देश के अनुसार नगर के समस्त पदाधिकारीगणों का फूलमालाओं से सम्मानित कर स्वागत किया गया।

Etawah News: City Executive of Human Rights Protection and Crime Prevention Organization was formed.

नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलवीरसिंह यादव (अध्यापक) ने बताया देश पहले से गरीब और आर्थिक कमजोरी का हनन होता रहा है जिसके लिए कई स्वतन्त्र अधिकार बनाये गए। मानवाधिकार आयोग मौलिक अधिकार एवं स्वतंत्र है जिसमें नागरिक और राजनैतिक अधिकार सम्मिलित है आजादी से रहने का अधिकार,कानून के सामने समानता एवं आर्थिक, नारी सुरक्षा का अधिकार, शिक्षा,काम और भोजन का अधिकार शामिल हैं। उपस्थित संगठन में लोगों ने मानवाधिकारो का पालन करने की हर संभव प्रयास करते हुए निष्पक्ष सेवा करने का आव्हान किया।

You may have missed