Etawah News: नेहरू जी की पुण्यतिथि “संकल्प दिवस” के रूप में मनाई

IMG-20210527-WA0002
Share News

संवाददाता महेश कुमार
इटावा: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि भगत सिंह चौक स्थित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में श्रद्धा एवं राष्ट्र संरक्षण संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में नेहरू परिवार का योगदान सर्वोपरि है। भारत को अंग्रेजों के चुंगल से मुक्त कराने तथा राष्ट्र निर्माण में शून्य से शुभारंभ करने वाले जवाहरलाल नेहरू को आज न केवल भारत बल्कि पूरा विश्व नमन कर रहा है।

शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने चाचा नेहरू की पुण्यतिथि पर राष्ट्र के पुनर्निर्माण का संकल्प लेते हुए कहा कि नेहरू के सपनों का भारत बने यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आरबी सिंह, महासचिव आलोक यादव, अरुण यादव, सरबर अली, आशिफ जादरान, संजय तोमर, सुरेंद्र तोमर, अस्वनी कश्यप, आकाश, रवि यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

You may have missed