Etawah News : भाजपा एमएलए सरिता भदौरिया ने अपने आवास पर किया जनसंपर्क

BJP MLA Sarita Bhadoria Etawah
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया इटावा । सदर क्षेत्र में स्थित अपने आवास पर विधयिका श्रीमती सरिता भदौरिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया।

BJP MLA Sarita Bhadoria Etawah

विधयिका जी अपने क्षेत्र में आज सुबह लोगों से रूबरू हुईं। अपने आवास पर पीड़ित लोगों की समस्याओं को सुना। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है, जिसके तहत वह लोगों को सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराती रहेंगी सभी पात्र लोगों को योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की।

BJP MLA Sarita Bhadoria Etawah

इस मौके पर उन्होंने दूर दराज क्षेत्र से आये पीड़ित लोगों की समस्या का अविलम्ब निस्तारण कराने को सम्बन्धित अधिकारियों को फोन पर वार्ता कर निस्तारण के निर्देश दिए। लोगों से कहा कि काम न करने वाले अधिकारी कर्मचारी बख्से नहीं जाएंगे। उनका उद्देश्य जनता के लोगों को न्याय दिलाने में पूर्ण सहयोग किये जाने का है, जिसके लिए वह सदैव तत्पर है।

इस कोरोना काल मे हमे आपको सभी लोगो को जागरूक रहते हुए सदैव अपने व परिवार का बचाव करना होगा, जिसमे हमे हमेशा घर से बाहर जाते समय मुँह पर मास्क व हाथों में सेनिटाइजर का उपयोग करना चाहिए, तथा सोशल डिस्टनसिंग का भी ध्यान रखें।

Trending News