Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: कचौरा बाईपास रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क पर हुए बड़े बड़े गड्ढे, हादसों को दावत

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2021
Etawah News: Big potholes on the road near Kachora bypass railway overbridge, feasting on accidents

Etawah News: Big potholes on the road near Kachora bypass railway overbridge, feasting on accidents

Share News
       

आशीष कुमार

इटावा।विकास खण्ड जसवंतनगर के कचौरा बाईपास रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क पर हुए बड़े बड़े गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। ब्रिज की टूटी हुई रेलिंग कई हादसों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार है।
हाईवे स्थित मॉडर्न तहसील के सामने से गए कचौरा बाईपास पर रेलवे ओवर ब्रिज के आस पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में आए दिन हादसे होते हैं किसी का हाथ टूटता है तो किसी का पैर कोई साइकिल समेत गड्ढों में चला जाता है तो कोई बाइक समेत गिरता है। कभी-कभी तो बड़े वाहन भी गड्ढों में फंसकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। आए दिन यहां होने वाले छुटपुट हादसों की तो गिनती कर पाना संभव नहीं है। ऐसा नहीं है कि सड़क पर हो रहे यह गहरे गहरे गड्ढे किसी को दिखाई ना देते हों! यहां से कचौरा घाट होकर आगरा के रास्ते राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र इत्यादि के लिए हल्के और भारी वाहनों का आवागमन दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के तमाम छोटे-बड़े वाहन टोल टैक्स बचाने के लिए कचौरा मार्ग से होकर आगरा की ओर निकल जाते हैं और इस रूट से आने जाने वालों की तादाद दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। बारिश के कारण गड्ढों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है जहां कुछ दिन पहले छोटे छोटे गड्ढे दिख रहे थे वही गड्ढे अब धीरे-धीरे बड़ा रूप लेते जा रहे हैं। रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर सौ सौ मीटर दूर तक सड़क किनारे यह बड़े-बड़े गड्ढे दिन प्रतिदिन लोगों को हादसों का शिकार बना रहे हैं।
ओवरब्रिज की टूटी पड़ी रेलिंग भी अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार है और आए दिन इस ब्रिज से कोई न कोई हादसा हो जाता है पिछले साल तो एक ट्रक ही इस टूटी रेलिंग से नीचे गिर गया था। इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर कतई ध्यान नहीं दिया है। इस संबंध में पहले भी समाचार प्रकाशित किया गया तब भी जिम्मेदार अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी और वह बड़े बड़े हादसों का इंतजार कर रहे हैं इन अधिकारियों को कौन समझाए कि हादसे में जान देने वाले कोई इनके अपने भी हो सकते हैं। क्षेत्रीय जनता ने हादसों से बचने के लिए सड़क किनारे हुए गड्ढों और टूटी पड़ी ब्रिज की रेलिंग को तत्काल सही कराने की मांग उच्चाधिकारियों से की है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ द्वारा संचालित किया गया योग दिवस
Next: Etawah News: जसवंतनगर के क्षेत्र में पांच गावों में कोविड टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया गया 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.