Etawah News : चीन की कायराना हरकत और धोखे पर जिले के युवाओं में गुस्सा, विरोध प्रदर्शन

IMG_20200617_231634
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया । लद्दाख की गलवां घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव में सेना के सीओ रैंक के एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए। सेना ने देर रात इसकी पुष्टि की। बताया गया है कि इस संघर्ष में चीन के 43 सैनिक हताहत हुए हैं। इनमें मृतक और गंभीर रूप से घायल चीनी सैनिक शामिल हैं।

IMG 20200617 231704

वहीं, इस घटना के बाद से जनपद के लोगों में चीन को लेकर आक्रोश है। जिले के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने चीन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले जलाए। लोग चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील करते भी दिखे। लोगों ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

IMG 20200617 231634

लोगों ने चीन में बने सामान को जलाकर विरोध दर्ज करवाया और कम्युनिस्ट देश के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीर को भी जलाया।

Trending News