Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अभियुक्त को चोरी की हुई फैक्ट्री मेड अवैध रायफल सहित किया गया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 29 December 2020
20201229_082213
Share News
       

संवाददाता महेश कुमार

इटावा: जनपद में अवैध शस्त्रों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा एंव क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी/ सर्विलांस टीम एवं थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की हुई फैक्ट्री मेड अवैध रायफल 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 27.12.2020 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर आईटीआई चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी क्रम में एसओजी/ सर्विलांस टीम भी चैकिंग करते हुए आईटीआई चौराहे पर पहुंची तथा दोनों टीमों द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग की जाने लगी । चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एनएच2 के सर्विस रोड पर रेलवे लाइन पुल के पास आसरा आवास जाने वाली सडक पर एक व्यक्ति चादर ओढकर उसमें अवैध हथियार लेकर खडा हुआ है जोकि किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है । सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति को हथियार लेकर खडा हुआ पाया जोकि पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर पकड लिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्ति से हथियार का लाइसेंस तलब करने पर वह लाइसेंस दिखाने में असर्मथ रहा । पुलिस टीम द्वारा हथियार के संबंध में पकडे गये व्यक्ति से कडाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसे वह रायफल अपने ही गांव के एक व्यक्ति राहुल उर्फ डम्पर ने कहीं से चोरी करके दी थी जिसकी लगभग एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. रोहित यादव पुत्र हाकिम सिंह निवासी दतावली थाना फ्रेंड्स कालोनी जनपद इटावा ।

Post navigation

Previous: Etawah News: टॉप- 10 अपराधी को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
Next: Etawah News: चोरी के माल, अवैध असलहा व ऑटो सहित अन्तरजनपदीय चोर गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0021
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.