Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: चोरी के माल, अवैध असलहा व ऑटो सहित अन्तरजनपदीय चोर गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 29 December 2020
FB_IMG_1609209829672
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा अन्तरजनपदीय चोर गिरोह के 04 सदस्यों को चोरी किये हुए माल, अवैध असलहा व ऑटो सहित गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 27/28.12.2020 की रात्रि को थाना बकेवर पुलिस द्वारा थाना बकेवर क्षेत्रान्तर्गत कानून व्यवस्था के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर सदिंग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था । इसी क्रम में थाना बकेवर पुलिस द्वारा महेवा चौराहे पर सदिंग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग की जा रही थी । चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि कुछ अज्ञात व्यक्ति एनएच2 पर बहेडा पुल के पास बहेडा गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक ऑटो में बैठे है जोकि संदिग्ध प्रतीत हो रहे है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान इटावा औरैया हाइवे पर बहेडा ओवर ब्रिज सर्विस रोड पर पहुंचकर देखा गया तो वहां पर पुलिस टीम को एक ऑटो खडा हुआ दिखाई दिया जिसमें कि कुछ अज्ञात व्यक्ति बैठकर आपस में बाते कर रहे थे जोकि पुलिस को आता देखकर ऑटो को स्टार्ट करके भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा भागता हुआ देखकर संदिग्ध प्रतीत होने पर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर पकड लिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध असलहा, अन्य सामान एंव टैम्पो की तलाशी लेने पर उसमें से बैट्री बरामद हुई । पुलिस टीम द्वारा असलहों एवं बरामद सामान के प्रपत्र मांगने पर वह लोग प्रपत्र दिखाने में असमर्थ रहे । पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों से उक्त बरामदगी के संबंध में कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा निम्न घटनाएं कारित करना स्वीकार किया-

दिनांक 16.12.2020 को निम्न चारों अभियुक्तों द्वारा थाना लवेदी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वसैयाहार में एक मकान से चोरी की गई थी जिसमें अभियुक्तों द्वारा रूपये, मोबाइल फोन व आधार कार्ड चोरी किये थे जिनमें से मोबाइल फोन व आधार कार्ड पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया एवं चोरी किये गये रूपयों को चारों अभियुक्तों ने आपस में बांटकर खर्च करना बताया गया ।

बैट्री के संबंध में चारों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों नें तीनों बैट्रीयों को थाना क्षेत्र अजीतमल जनपद औरैया के ग्राम बाबरपुर से भिन्न- भिन्न स्थानों से चोरी किया है ।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से ऑटो के कागज मांगने पर अभियुक्त ऑटो के कागज दिखाने में असमर्थ रहे जिसे पुलिस टीम द्वारा 207 एम0वी0 एक्ट के तहत सीज करने की कार्यवाही की गई ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अमित कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी जैन मोहल्ला कस्बा व थाना जसवंतनगर
2. बबलू शर्मा पुत्र रामौतार निवासी जैन मोहल्ला कस्बा व थाना जसवंतनगर
3. सूरज कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी जैन मोहल्ला कस्बा व थाना जसवंतनगर
4. सनी कुमार पुत्र हरीओम निवासी लुधपुरा तिराहा कस्वा व थाना जसवंतनगर

Post navigation

Previous: Etawah News: अभियुक्त को चोरी की हुई फैक्ट्री मेड अवैध रायफल सहित किया गया गिरफ्तार
Next: Etawah News: जिले में सभी थानाध्यक्षों ने संबंधित क्षेत्र के बैंक, एटीएम, वाहनों की सघन चेकिंग की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.