Etawah News: कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने खुद संभाली कमान,व्यस्तम चौराहों पर सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।

IMG_20210430_214634
Share News

आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर थाना पुलिस ने किया सघन मास्क चेकिंग अभियान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने खुद संभाली कमान, कहीं नरमी से समझाया तो कहीं सख्ती से की कार्रवाई। कोरोना की नई लहर को देखते व संक्रमण की रोकथाम के लिए बिना मास्क वालों पर अब सख्ती बरती जा रही है। ताकि लोग मास्क का इस्तेमाल करें और कोरोना संक्रमण न फैले। इसके लिए थाना पुलिस प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम खुद सड़क पर उतरे और मोर्चा संभाला और व्यस्तम चौराहों पर सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चालकों के दस्तावेजों के साथ-साथ मास्क पर भी विशेष ध्यान दिया। ताकि अधिक से अधिक लोग मास्क का इस्तेमाल करें। वहीं बिना मास्क पहनने वालों के सहित वाहनों के 70 चालान भी काटे व 30 हजार रुपये का जुर्माना बसूला,

You may have missed