Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: मोटर साइकिल चोर गिरोह के 05 सदस्यों को चोरी के वाहन सहित किया गया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 5 January 2021
FB_IMG_1609833039486
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में वाहन चोरों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राघिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना फ्रेण्डस कॉलोनी पुलिस द्वारा मोटर साइकिल गिरोह के 05 सदस्यों को चोरी की मोटर साइकिलों की फर्जी तरीके से नम्बर प्लेट बदलकर बिक्री करने वाले 05 अभियुक्तों को 07 मोटरसाइकिल, मास्टर चाबी सहित गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 04/05.01.2021 की रात्रि को थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी क्रम में पुलिस टीम एनएच-2 पुल के नीचे फर्रूखाबाद रोड पर चैकिंग की जा रही थी तभी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि दतावली नहर पुल की तरफ से तीन मोटर साइकिल पर सवार कुछ व्यक्ति आ रहे है जिनके पास चोरी की मोटर साइकिलें है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के स्थान पर पहुंचकर चैकिंग बैरियर लगाकर सघनता से चैकिंग की जाने लगी तभी दतावली नहर पुल की तरफ से कुछ मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी जिन्हे पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर रोकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार पुलिस को देखकर मोटर साइकिलों को मोडकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेराबंदी कर पकड लिया गया ।

पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों से मोटर साइकिलों के प्रपत्र मांगने पर वह मोटरसाइकिलों के प्रपत्र नही दिखा सके । पुलिस टीम द्वारा ई- चालान एप के माध्यम से मोटर साइकिलों के संबंध में जानकारी की गई तो मोटर साइकिलों के इंजन नम्बर व नम्बर प्लेट भिन्न- भिन्न पाये गये । पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिलों के संबंध में अभियुक्तों से कडाई से पूछताछ करने पर उन्होनें बताया कि हम लोग मोटरसाइकिल चोरी का काम करते है । अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि हम लोग सुनसान स्थानों से रेकी कर मास्टर चाबी के माध्यम से मोटर साइकिल चोरी करते हैं तथा उन्हे निर्जिन स्थान पर छिपाकर रख देते है तथा उचित ग्राहक एवं दाम मिलने पर उन्हे विक्री कर देते है । पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने अन्य 04 मोटर साइकिलों को पचावली गोरापुरा सडक के किनारे बने खाली गोदाम में छिपाकर रखा हुआ है जिन्हे पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सुनील सिंह उर्फ कल्लू पुत्र चन्द्रभान निवासी कामेत थाना बढपुरा ।
2. अजय कुमार उर्फ छोटू पुत्र सोबरन सिंह निवासी ग्राम भतौरा थाना जसवंतनगर ।
3. पंकज पुत्र सूरज सिंह निवासी ग्राम कुमैरा थाना पछायगांव इटावा
4. करन सिंह पुत्र मुन्नालाल निवासी कामेत थाना बढपुरा ।
5. हिमांशू उर्फ ईशू पुत्र राजेश कुमार निवासी बनकटी बुजुर्ग थाना जसवंतनगर

Post navigation

Previous: Agra News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत में पड़ा मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Next: Etawah News: आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में कोविड-19 वैक्सीनेशन के ड्राई रन की तैयारियों का कुलपति ने लिया जायजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.