Etawah New: जमीन के बटवारे को लेकर दो चचेरे भाईयो मे बिबाद के बीच चली गोली।

Etawah New: Shot in between two cousins ​​without taking part in the partition of the ground.
Share News

आशीष कुमार

इटावा जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कैस्त मे जमीन के बटवारे को लेकर दो चचेरे भाईयो मे बिबाद हो गया बात इतनी बढी की एक भाई ने दूसरे चचेरे भाई को गोली मार दी गोली उसके कंधे के पास लगी जिसको पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र भिजवाया डाक्टरो ने उसे सेफई पीजीआई रैफर किया है। विवरण के अनुसार सोमवार की सुबह लगभग साढे 8 बजे सचिन बाबू उम्र 24 वर्ष पुत्र प्रमोद कुमार व उसके चचेरे भाई राहुल पुत्र बिनोद कुमार के बीच वटवारे की जमीन मे सचिन द्वारा वरसीन लगा दी थी ।राहुल सुबह सचिन के घर पहुॅचा और बोला तूने मेरी जमीन मे बरसीन बौ दी है। इस पर दोनो में कहसुनी हो गई गुस्सा मे तमतमाये राहुल ने सचिन के उपर कटटे से फायर कर दिया गोली उसके कंधे बगल मे लगी गोली लगते ही बह जमीन पर गिर पडा । इसी बीच आसपास के लोग दौडकर बहां पहुॅचे तो उसके खून बह रहा था ।इस घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह को मिली तो बह तुरंत ही घटनास्थल पर पहुॅचे और घायल सचिन को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर ले गये उसके बाद डाक्टरो ने उसे सैफई पीजीआई रैफर कर दिया ।

You may have missed