संभल न्यूज : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ 50000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

IMG-20210909-WA0034
Share News

संभल से भूपेंद्र सिंह संवाददाता

*संभल* संभल के थाना रजपुरा इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं एक पुलिसकर्मी भी मुठभेड़ में चोटिल हुआ है।

 

IMG 20210909 WA0034सुबह के समय मुखबिर की सूचना पर रजपुरा पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की थी। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश और पुलिसकर्मी दोनों को रजपुरा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार उपरोक्त बदमाश गुन्नौर कोतवाली इलाके के थाना नूरपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र भगवान सिंह है। इसके पास से एक चोरी की बाइक, अवैध तमंचा आदि बरामद हुए हैं। इस पर संभल जनपद के अलावा सीमावर्ती जिलों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

संभल न्यूज : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ 50000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार इसके अलावा आरोपी दो वर्ष पहले हुई लूट के मामले में भी बांछित था। इधर मुठभेड़ की सूचना पर एसपी चक्रेश मिश्र भी मौके पर पहुंच गए।

Trending News