अम्बेडकर नगर न्यूज: साईकिल यात्रा के माध्यम से मा0 कांशीराम साहब के विचारों को जन-जन तक पहुॅचायेगें एड0 नरेन्द्र बहादुर

IMG-20210704-WA0081
Share News

संवाददाता पंकजकुमार

अम्बेडकरनगर जिले मे आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर जिले में चौथे दिन भी कार्यकर्ताओं ने बहुजन साइकिल यात्रा निकालते हुए जाति तोड़ो, समाज जोड़ो नारे के साथ साईकिल यात्रा का अभियान चलाया। चौथे दिन साईकिल यात्रा का शुभारम्भ आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र बहादुर की अध्यक्षता में तथा भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष जलालपुर आशीष जलपूत व भीम आर्मी विधानसभा जलालपुर महासचिव रितिक जाटव के नेतृत्व में बनपुरवा, रफीगंज सैदपुर से होते हुए।

IMG 20210704 WA0081

हैदराबाद में बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को नमन करते हुए सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष एडवोकेट नरेन्द्र बहादुर ने साईकिल यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद साईकिल यात्रा के माध्यम से मा0 कांशीराम साहब के विचारों को जन-जन तक पहुॅचाने का काम कर रहे हैं।

IMG 20210704 WA0080

जो बहुजन की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। आजाद समाज पार्टी मीडिया प्रभारी अकबरपुर अम्बेकडकरनगर ऋषि कुमार ने बताया कि कल से विधानसभा अकबरपुर में निकलेगी जाति तोड़ों समाज जोड़ो बहुजन साईकिल यात्रा।

Trending News