Agra News : डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन, बोर्ड टॉपर्स हुए सम्मानित

IMG-20260515-WA0018
Share News

आगरा। डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से उत्साह से सराबोर दिखाई दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए. के. सिंह एवं प्रधानाचार्या राखी जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

IMG 20260515 WA0018

कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों में मेधांश गुप्ता, अभिनव यादव, अथर्व जैन, काव्यांशु सिंह, अर्श सक्सेना, कुश त्यागी, दर्शिका अग्रवाल, यशवर्धन गोस्वामी, दीपांशु, अमन गोस्वामी, हेमन्तांशु सिंह, सिदकप्रीत सिंह, कृतिका सेंगर एवं वैष्णवी सिंह शामिल रहे। वहीं कक्षा 12वीं की छात्रा तनीषा इसरानी, मैथिली पचौरी, नव्या मंगल, शिवांशी सोलंकी, स्तुति सिंह, ओजस्वी सिंह, शुभ अग्रवाल, राहुल, रिद्धिमा शिरोमणि, कृष्ण गुप्ता, अंशिका गुप्ता एवं धार्विक विजय चौधरी को भी सम्मानित किया गया।

विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए. के. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय तकनीक और नवाचार का युग है। शिक्षा अब केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रही, बल्कि स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल क्लासरूम, एआई आधारित शिक्षण, कम्युनिकेशन स्टूडियो एवं आधुनिक लैब्स के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय उन्हीं विद्यार्थियों का होगा जो ज्ञान के साथ तकनीक का बेहतर उपयोग करना सीखेंगे।

प्रधानाचार्या राखी जैन ने कहा कि नई शिक्षा नीति एवं आधुनिक तकनीकों ने शिक्षा के स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है। स्मार्ट बोर्ड, इंटरैक्टिव क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग, ऑनलाइन असेसमेंट एवं एआई आधारित शिक्षण पद्धतियाँ विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीक को केवल मनोरंजन का माध्यम न बनाकर सीखने एवं नवाचार का साधन बनाना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के डीन एडमिनिस्ट्रेशन चंद्रशेखर डैंग सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

Trending News