जनपद प्रतापगढ़ जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर भ्रमणशील रहकर मुम्बई से आने वाले प्रवासी श्रमिकों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

IMG_20200512_234831
Share News

 

संवाददाता गुलाब चंद्र गौतम : श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले 2494 प्रवासी श्रमिको को उनके गांव एवं जनपदों के लिये किया गया रवाना। श्रमिक स्पेशल ट्रेन मुम्बई से कल सायंकाल प्रतापगढ़ जंक्शन पर 6.45 बजे पहुॅची जिसमें 1237 प्रवासी श्रमिक आये थे तथा आज दिनांक 12 मई 2020 को भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन मुम्बई से प्रतापगढ़ जंक्शन पर प्रातः 4.25 बजे पहुॅची जिसमें 1257 प्रवासी श्रमिक आये थे। जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने प्रवासी श्रमिकों के प्रतापगढ़ जंक्शन आगमन पर भ्रमणशील रहकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रहे तथा रेलवे स्टेशन पर तैनात मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।

IMG 20200512 234821

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपलब्ध कराये जा रहे लंच पैकेट एवं पेयजल के सम्बन्ध में प्रवासी श्रमिकों से जानकारी प्राप्त की। रेलवे स्टेशन पर प्रवासी श्रमिकों का सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन कराते हुये स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लंच पैकेट वितरित किया गया और उन्हें उनके गृह जनपद के लिये बसों के माध्यम से भेजा गया तथा जो प्रवासी श्रमिक जनपद प्रतापगढ़ के ही थे उन्हें डा0 जयमंगल सिंह प्राथमिक शिक्षण संस्थान भुपियामऊ के क्वारेन्टाइन सेन्टर में भेजा गया जहां पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं खाद्यान्न किट देकर उन्हें उनके गांव में 21 दिनों के लिये होम क्वारेन्टाइन के लिये भेज दिया गया। मजदूरों के प्लेटफार्म से निकलने हेतु 02 निकासी मार्ग बनाये गये थे तथा समस्त बसों को व्यवस्थित तरीके से पार्क कराया गया था एवं उसमें सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन कराते हुये प्रत्येक बस में श्रमिकों को सूची के अनुसार व्यवस्थित ढंग से बैठाया गया और उन्हें उनके जनपदों के लिये भेजा गया ।

Trending News