Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

संवाद : लॉकडाउन के चलते दवा के साथ दारू की भी बिक्री घटी

जनवाद टाइम्स 11 June 2020
IMG_20200611_110307
Share News
       

 

सुनील पांडेय : कार्यकारी संपादक 

भारत में कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के चलते मार्च माह के बाद पहले दवा व्यापार की बिक्री घटी और अब दारू व्यापार की भी बिक्री घटी है ।लॉकडाउन में यदि सबसे पहले कुछ खोला गया तो वह थी दारु की दुकानें।

IMG 20200611 110307

इन दुकानों के खुलने से विशेषकर उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली में देसी और अंग्रेजी दारू की दुकानों पर कुछ दिनों तक बेतहाशा भीड़ उमड़ी। यहां तक कि शुरुआती दिनों में लॉकडाउन के चलते फिजिकल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए पुलिस- प्रशासन को नाकों चने चबाने पड़े। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के मॉडल शापों पर कुछ जिलों में महिलाएं भी लाइन लगातें दिखीं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार जब उनसे इस संदर्भ में बात की गई तो महिलाओं ने अपने अलग-अलग बहाने बताए। इनमें से कुछ बहाने तो बेहद हास्यास्पद थे जिन्हें देखने एवं सुनने में हंसी आ रही थी। दारू के शौकीन लोग दिनभर चिलचिलाती धूप में लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे और जब मिली तो मानव जैसे जन्नत का सोमरस मिल गया हो। यहां तक कि मद्य विभाग द्वारा प्रत्येक दारू के शौकीनों के लिए एक लिमिट निर्धारित करनी पड़ी। हर कोई एक ही दिन में जैसे पूरे महीने का कोटा लेना चाहता था।लॉकडाउन के बाद दारू की बिक्री जिस दिन शुरू हुई दो -तीन दिन तक तो जबरदस्त राजस्व में उछाल आया । मानो ऐसा लग रहा था सरकार इसी हफ्ते में लॉकडाउन के घाटे का सारा हिसाब किताब बराबर कर लेगी। धीरे धीरे दारू की बिक्री दिन प्रतिदिन कमी आने लगी। सरकार का राजस्व लगातार कम होता गया। आज स्थिति यह हो गई है कि देश के उत्तरी राज्यों में दारू की विगत एक माह में लगभग 80% की गिरावट दर्ज की गई । मीडिया के माध्यम से अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।इसके पश्चात बिहार से कटकर बने झारखंड राज्य, दिल्ली एवं उत्तराखंड में गिरावट दर्ज हुई है। उत्तर प्रदेश में झारखंड राज्य में तो अब स्थिति यहां तक आ गई है कुछ दारू विक्रेता अपनी शाप सरेंडर करने लगे हैं। इसके चलते इन दोनों राज्यों में काफी राजस्व नुकसान होने की आसार नजर आ रहे हैं। भारत के जिन 4 राज्यों में अब तक दारू विक्री में सर्वाधिक कमी आई है उनमें यदि उत्तर प्रदेश की बात करें पिछले दिनों 80% , झारखंड में 70% , दिल्ली में 50% और उत्तराखंड में 35% की बिक्री में कमी दर्ज हुई है। इन चारों राज्यों में उत्तराखंड की स्थिति अभी थोड़ी ठीक है यहां पर केवल पर 35 % की बिक्री में कमी दर्ज हुई है । अचानक एक माह में आई इस गिरावट से ये राज्य सकते
आ गये हैं। इन राज्यों को लग रहा था कि कोरोना संक्रमण के चलते शायद उनके आर्थिक नुकसान को मद्य विभाग से राजस्व प्राप्त करके कुछ भरपाई की जा सके,लेकिन अब इनके उम्मीदों पर तुषारापात होता नजर आ रहा है । अचानक आई इस दारू विक्री की मंदी से भले ही इन राज्यों का आर्थिक तौर पर नुकसान होता दीख रहा है ,लेकिन एक मीडिया के जिम्मेदार एवं सजग प्रहरी होने के नाते मुझे इस बात की खुशी है कि इन राज्यों में दारू की लत पालने वाले धीरे धीरे सुधर रहे हैं। मेरे जैसे दृष्टिकोण रखने वालों के लिए यह एक सुखद संकेत है, यदि ऐसी स्थिति आगे भी बनी रही तो हमें आशा ही नहीं विश्वास है कि बिहार की तरह ये राज्य भी भविष्य मैं अपने यहां दारू बंदी का एलान कर सकते हैं।

Post navigation

Previous: Etawah News : अब जनपद में भी होंगे इलेक्ट्रॉनिक चालान
Next: Etawah News : इटावा पुलिस द्वारा लूटपाट के गिरोह के 03 सदस्य लूटे हुए माल सहित गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.