मेरठ न्यूज़: नालियों की सफाई कर सड़क पर डाला मलबा।

IMG-20210524-WA0060
Share News

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में फाजलपुर में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा नालियों की सफाई करके मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया गया है, जिस कारण आने जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में मलबा कीचड़ बनकर सड़क पर बह रहा है और लोगों के घरों में घुस रहा है। स्थानीय निवासी कुछ लोगों ने बताया कि नगर निगम प्रशासन से कई गुहार लगाने के बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने पिछले दिनों क्षेत्र की नालियों की सफाई की थी लेकिन उन्होंने मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया। जो बरसात के पानी के साथ सड़कों में बह कर लोगों के घरों में भी घुस रहा है। मलबे के कारण दो पहिया वाहनों के भी रपटने का डर बना हुआ है। और इतनी बदबू हो गई कि यहा खडा होना भी दुशवार हैं साथ में इस गंदगी से बिमारियों का सेलाब भी उमडता दिखाई दे रहा है। वहीं सड़क में मलबे के कारण कीचड़ होने से राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। कर्मचारियों की लापवाही की कारण स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से शीघ्र ही मलबा हटाने की मांग की है।

Trending News