Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

सीटेट परीक्षा में प्रश्नपत्र देर से पहुंचा, राजापाकर केंद्र पर हंगामा; पुलिस पहुंची, 11:30 बजे से हुई परीक्षा

जनवाद टाइम्स 7 February 2026
सीटेट परीक्षा में प्रश्नपत्र देर से पहुंचा, राजापाकर केंद्र पर हंगामा; पुलिस पहुंची, 11:30 बजे से हुई परीक्षा
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली

राजापाकर स्थित सीटेट (CTET) परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र देर से पहुंचने के कारण शनिवार को परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक होनी थी, लेकिन प्रश्नपत्र जिला मुख्यालय से देर से रवाना होने के कारण लगभग 11 बजे केंद्र पर पहुंचा।

सीटेट परीक्षा में प्रश्नपत्र देर से पहुंचा, राजापाकर केंद्र पर हंगामा; पुलिस पहुंची, 11:30 बजे से हुई परीक्षा

प्रश्नपत्र में देरी से नाराज परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से ही प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने की मांग को लेकर विरोध जताने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके अभिभावक परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

सीटेट परीक्षा में प्रश्नपत्र देर से पहुंचा, राजापाकर केंद्र पर हंगामा; पुलिस पहुंची, 11:30 बजे से हुई परीक्षा

घटना की सूचना मिलते ही राजापाकर थाना प्रभारी गौड़ी शंकर बैठा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अभिभावकों और परीक्षार्थियों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद परीक्षा सुबह 11:30 बजे से शुरू कराई गई, जो दोपहर 2 बजे तक चली।

प्रशासनिक निगरानी और पुलिस की मौजूदगी में सीटेट पेपर-2 की परीक्षा में शामिल सभी 480 परीक्षार्थियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा रद्द होने की फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

Post navigation

Previous: बिहार न्यूज़: राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा का 66वां जन्मदिन राजापाकर में धूमधाम से मनाया गया
Next: Agra न्यूज़ : सूरज तिवारी निर्देशित मीरा-कृष्ण पर आधारित म्यूजिक वीडियो “आठवाँ सुर” ब्रज रिकॉर्ड्स पर रिलीज़

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.