Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra न्यूज़ : सूरज तिवारी निर्देशित मीरा-कृष्ण पर आधारित म्यूजिक वीडियो “आठवाँ सुर” ब्रज रिकॉर्ड्स पर रिलीज़

जनवाद टाइम्स 7 February 2026
IMG-20260207-WA0750
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा।
सूरज तिवारी के निर्देशन में बना मीरा और कृष्ण पर आधारित म्यूजिक वीडियो “आठवाँ सुर” आज आधिकारिक रूप से ब्रज रिकॉर्ड्स म्यूजिक लेबल पर रिलीज़ कर दिया गया। इस म्यूजिक वीडियो का भव्य विमोचन दयालबाग अतिथि पूनम प्लाजा में गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

IMG 20260207 WA0750

वीडियो का फिल्मांकन पवित्र ब्रह्मलीन धारा सहित आगरा, वृंदावन, मथुरा और बटेश्वर की खूबसूरत लोकेशनों पर किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती माँ के चित्र पर माल्यार्पण के बाद गीत को परदे पर प्रदर्शित किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। आयोजकों का उद्देश्य स्थानीय लोकेशनों को बढ़ावा देकर बाहर के फिल्ममेकर्स को आकर्षित करना और क्षेत्र में रोज़गार के अवसर बढ़ाना है।

कार्यक्रम में सतीश अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में शिव प्रताप सिंह, विनय गोस्वामी (वृंदावन), सावन चौहान, पी.के. सिंह, एस.के. बग्गा, कौशिक जी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

म्यूजिक वीडियो के प्रोड्यूसर शिव प्रताप सिंह, सावन चौहान और विनय गोस्वामी हैं।

लेखक एवं निर्देशक सूरज तिवारी, डीओपी सुनील राज हैं।
वीडियो में नव्या अग्निहोत्री और करण चौधरी (मथुरा) मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जबकि जितेश आसिवाल कैमियो में दिखाई देते हैं।

सह कलाकारों में विशु सिंघानिया और पंकज शर्मा शामिल हैं।
गीत का संगीत डी. सुशांत ने दिया है और इसे शिवि सरीन व डॉ. अनामिका सिंह (मुंबई) ने अपनी आवाज़ दी है।

गीत के बोल सूरज तिवारी और शिल्पी तिवारी द्वारा लिखे गए हैं।
रिलीज़ के साथ ही “आठवाँ सुर” को यूट्यूब पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और दर्शक इसे लगातार देख रहे हैं।
कार्यक्रम में पूनम अरोड़ा, रीमा अरोड़ा, निक्की सिंह, डॉ. पी.के. सिंह, जितेंद्र फौजदार, अदिति कात्यानी, डॉ. राहत जहाँ खानम, राहुल गुप्ता, हेमा बेजल, अवधेश उपाध्याय, अनूप्रिया त्रिपाठी, रश्मी चोपड़ा, आभा सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: सीटेट परीक्षा में प्रश्नपत्र देर से पहुंचा, राजापाकर केंद्र पर हंगामा; पुलिस पहुंची, 11:30 बजे से हुई परीक्षा
Next: Agra News : भदावर विद्या मंदिर पी.जी. कॉलेज बाह (आगरा) की NSS इकाई द्वारा प्राथमिक विद्यालय बाह देहात में विशेष शिविर का शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.