Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : थाना बलरई क्षेत्र में हुई लूट की घटना का खुलासा, 02 अभियुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 1 June 2020
IMG_20200601_220106
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया इटावा । जनपद में लूट की घटनाओं पर अकुंश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बलरई पुलिस द्वारा लूटे हुए मोबाइल एवं लूट की घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल व 01 तमंचा तथा 01 चाकू सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

IMG 20200601 220106

घटना का संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 30.05.2020 को बरेली निवासी प्रवासी मजदूर जो कि अपने गांव वापस जा रहा था रास्ता भटकने के कारण बलरई क्षेत्रान्तर्गत कचौरा मोड पर आ गया था जह़ॉ उसको मोटरसाइकिल सवार 03 युवकों द्वारा मोटरसाइकिल पर बैठाकर रास्ते में उसके पास से 01 मोबाइल माइक्रोमैक्स व 500 रुपये लूट लिये गये थे । जिसके संबंध में थाना बलरई पर मु0अ0स0 65/20 धारा 394 भादवि अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत थी इसी दौरान दिनांक 01.06.2020 को थाना बलरई पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त खंदिया पुलिया से यामाहा मोटरसाइकिल के द्वारा कही जाने वाले है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा खंदिया पुलिया पर पहुच कर चैकिंग करने लगे तभी कुछ देर बाद फकीरे की मडैया की तरफ से 03 मोटरसाइकिल सवार युवक आते हुये दिखायी दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा मोटरसाइकिल को तेजी से भगाने का प्रयास किया गया जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 01 अभियुक्त भागने में सफल रहा ।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर अभियुक्तों के कब्जे से 01अवैध तंमचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस व 01चाकू बरामद हुया एवं मोटरसाइकिल के जरुरी प्रपत्र मांगने पर अभियुक्त प्रपत्र दिखाने में असमर्थ रहे ।

पुलिस पूछताछ : गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा दिनांक 30.05.2020 को थाना बलरई क्षेत्रान्तर्गत एक युवक से मोबाइल व पैसों के लूट की घटना कारित की गयी थी । जिन्हे अभियुक्तों के पास से बरामद किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त: 
1. कामता प्रसाद पुत्र सुल्तान सिहं निवासी ग्राम पुरा चतुर्भुज थाना चित्राहट जनपद आगरा
2. सूरज पुत्र पप्पू निवासी ग्राम पुरा चतुर्भुज थाना चित्राहट जनपद आगरा

बरामदगी :
1.01मोबाइल माइक्रोमैक्स (लूटा हुआ)
2. 500 रुपये (लूटे हुए)
3. 01 मोटरसाइकिल यामाहा एफजेड बिना नम्बर ( लूट की घटना में प्रयुक्त)
4.01 तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज
5.01 चाकू नाजायज

पुलिस टीम : श्री सतीश राठौर थानाध्यक्ष बलरई मय टीम ।

Post navigation

Previous: अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन (पंजी.) पदाधिकारी की ऑनलाइन ज़ूम ऐप पर मीटिंग
Next: Uttar Pradesh : इटावा डीएम महोदय ने अनलॉक 1.0 के चलते जारी की नई गाइडलाइंस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.