Covid-19 Update UP : 24 घंटे में कोरोना के 118 नए मामले, छह लोगों की मौत, यूपी के 65 जिलों 2880 हुई मरीजों की संख्या

IMG_20200506_123233
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया : प्रदेश में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव के 118 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें अकेले मेरठ के ही 24 हैं, जबकि मंगलवार को छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गईं। पिछले दो दिनों में कुल 13 मौतें हो चुकी हैं। संक्रमण से मौत का आंकड़ा 56 तक पहुंच गया है। सोमवार को सात मौतें हुई थीं।
प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2880 तक पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना से प्रभावित 65 जिले हैं। वहीं प्रदेश में मरीजों की जांच का आकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है। प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि जितने एक दिन में मरीज 118 संक्रमित पाए उससे डेढ़ गुना ज्यादा 185 मरीज ठीक होकर घर वापस चले गए हैं। तबलीगी जमात के अब तक 1152 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।

◆ दो मौतें आगरा में, झांसी, फिरोजाबाद, बिजनौर व मैनपुरी में एक-एक मौत
कोरोना वायरस की वजह से मंगलवार को छह मौतें हुईं। इनमें दो आगरा, एक झांसी, एक फिरोजाबाद, एक बिजनौर और एक मैनपुरी में हुई। झांसी, मैनपुरी और बिजनौर में में अब तक कोई मौत नहीं हुई थी। अब तक सबसे ज्यादा मौतें आगरा में 16 हुई हैं। मुरादाबाद में सात मौतें हुई हैं। मेरठ  में भी सात मौतें हुई हैं। कानपुर में पांच मौतें हुई हैं। मथुरा में चार मौतें हुई हैं। फिरोजाबाद में तीन और गाजियाबाद में दो मौतें हुई हैं। लखनऊ, अमरोहा, वाराणसी, बस्ती, बुलंदशहर, अलीगढ़, श्रावस्ती, बरेली, कानपुर देहात, मैनपुरी, झांसी और बिजनौर  में एक-एक मौत हुई है।

◆ मंगलवार को नोएडा में 13 व आगरा में 12 संक्रमित मिले
बीते 24 घंटों में आगरा में 12, लखनऊ में पांच, गाजियाबाद में 10, नोएडा में 13, कानपुर में 10, वाराणसी में चार, शामली में दो, बागपत में एक, मेरठ में 24,बुलंदशहर में एक, फिरोजाबाद में सात, रायबरेली में दो, औरैया में एक, मथुरा में एक,मैनपुरी में एक, गोंडा में पांच, अलीगढ़ में एक, झांसी में छह,   सिद्धार्थनगर में 10, कुशीनगर में एक और अमेठी में एक के साथ 118 मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

◆ अब तक 987 ठीक होकर घर लौटे
अब तक  2880 में से 987 ठीक होकर घर वापस चले गए हैं। इनमें आगरा के 208, लखनऊ  के 71, गाजियाबाद के 52, नोएडा के 109 , लखीमपुर के चार, कानपुर के 34, पीलीभीत के दो, मुरादाबाद के 52, वाराणसी के 13, शामली के 27, जौनपुर के पांच, बागपत के 14, मेरठ के 55, बरेली के छह, बुलंदशहर के 21, बस्ती के 13,हापुड़ के 14, गाजीपुर के पांच, आजमगढ़ के चार, फिरोजाबाद के 41, हरदोई के दो, प्रतापगढ़ के छह, सहारनपुर के 79, शाहजहांपुर का एक, बांदा में तीन, महाराजगंज के छह,हाथरस के चार, मिर्जापुर के दो, रायबरेली के दो, औरैया के छह, बाराबंकी का एक, कौशाम्बी के दो, बिजनौर के 21, सीतापुर के 17, प्रयागराज का एक, मथुरा के पांच, रामपुर के 12, बदायूं के पांच, मुजफ्फरनगर के 15, अमरोहा के 26 , भदोही का एक,कासगंज के तीन, इटावा के दो, संभल के छह, उन्नाव का एक, कन्नौज के तीन, मैनपुरी के चार और गोंडा का एक  है।

◆ जांच का आंकड़ा एक लाख के पार
संक्रामक विभाग के संयुक्त निदेशक डा.विकासेन्द्रु अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में नमूनों की जांच का आंकड़ा 1 लाख की संख्या को पार कर गया है। अब तक जांचें 1 लाख 5 हजार 234 हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अब 20 टेस्टिंग लैब हो गई  हैं। इनमें केन्द्र सरकार के संस्थान बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट, आईआईटीआर, सीडीआरआई ने भी टेस्टिंग करना शुरू कर दिया है।

Trending News